
Wrist Mehendi Designs: शादी हो या कोई भी शुभ अवसर, हाथों में मेहंदी रचाए बिना सज-धज पूरी नहीं मानी जाती। खासकर दुल्हन के लिए मेहंदी सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि एक सुंदर परंपरा और शुभता का प्रतीक होती है। शादी के दिन दुल्हन के हाथों में गहरी रंग वाली मेहंदी उसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। अगर आप भी इस बार दुल्हन बनने वाली हैं और भारी-भरकम नहीं, बल्कि मिनिमल, एलीगेंट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे लेटेस्ट डिजाइंस लेकर आए हैं जिन्हें आप आसानी से अपने हाथों पर रिक्रिएट कर सकती हैं। ये डिजाइन मॉडर्न टच के साथ परंपरा की खूबसूरती भी बनाए रखते हैं।
अगर आपकी लव मैरेज हो रही है, तो क्यों ना दूल्हा-दुल्हन की जगह पुराने दिनों को याद करते हुए मेहंदी डिजाइन बनाएं। बचपन का प्यार हो तो फिर बचपन की फोटो को रिक्रिएट करते हुए मेहंदी डिजाइन बनाएं। अगर जवानी का प्यार है, तो फोन पर एक दूसरे बात करते हुए मेहंदी डिजाइंस बनवाएं। यकीन मानिए जब सुहागरात पर दूल्हे राजा आपकी हथेलियों को देखेंगे तो उनका प्यार और बढ़ जाएगा।
ऊपर दिखाए गए दोनों मेहंदी डिजाइंस बेहद ट्रेंडी, मॉडर्न और मिनिमल ब्राइडल लुक के लिए परफेक्ट हैं। इनका फोकस दूल्हा-दुल्हन की प्यारी तस्वीरों और साफ-सुथरे पैटर्न्स पर है, जो मेहंदी को एक स्टोरीटेलिंग टच देता है। आप भी कुछ इस तरह का यूनकि और एलीगेंस से भरा मेहंदी डिजाइंस अपने खास दिन पर लगवा सकती हैं।
और पढ़ें: Necklace For Men: शेरवानी के लिए चुनें खूबसूरत नेकलेस डिजाइंस, दूल्हे राजा पर फिदा होगी दुल्हन
ये दोनों मेहंदी डिजाइंस दुल्हनों के लिए परफेक्ट हैं-पहला डिजाइन पूरी तरह ट्रेडिशनल और डिटेल्ड आर्टवर्क से भरा है, जिसमें मोर और दूल्हा-दुल्हन की खूबसूरत झलक इसे रॉयल टच देती है। वहीं दूसरा डिजाइन मिनिमल और एलीगेंट लुक पसंद करने वाली ब्राइड्स के लिए बेस्ट है, जिसमें कलाई पर बना कमल पैटर्न और हथेली पर गोल मोटिफ इसे सिंपल होते हुए भी बेहद आकर्षक बनाता है। दोनों ही डिज़ाइंस शादी के दिन हाथों में खूबसूरती और ग्रेस बढ़ाने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Bridal Lehenga Makeover: शादी के लहंगे को 6 स्टाइल में री-वियर कर दें ट्रेंडी ट्विस्ट
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.