Best Necklace Designs: दूल्हे की शेरवानी का श्रृंगार तब तक पूरा नहीं होता, जब तक उस पर एक आकर्षक नेकलेस न सजा हो। यहां हम आपको कुछ ट्रेंडी नेकलेस सेट दिखा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी शादी के लिए खरीदकर अपने लुक में एक रॉयल टच जोड़ सकते हैं।

Necklace Designs For Groom: अपनी शादी में दुल्हन हो या फिर दूल्हा पूरे स्टाइल में तैयार होना चाहते हैं। दुल्हन जहां 16 श्रृंगार करते और खूबसूरत लहंगा पहनकर सात फेरे के लिए तैयार होती है, वहीं दूल्हे राजा का श्रृंगार शेरवानी और उसपर सजा हार करता है। आज के ज्यादातर लड़के अपनी शेरवानी के साथ नेकलेस पहनते हैं, जो उनमें रॉयलनेस जोड़ता है। आजकल दूल्हों के लिए कई तरह के नेकलेस डिजाइंस ट्रेंड में हैं, पर्ल, कुंदन, मल्टी-लेयर्ड या भारी महाराजा स्टाइल। अगर आप भी अपनी शादी में रॉयल लुक पाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए ऑप्शंस आपकी पसंद को आसान कर देंगे।

मल्टी-लेयर्ड व्हाइट पर्ल नेकलेस

पर्ल कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। मल्टी-लेयर्ड पर्ल हार दूल्हे के लुक में एलीगेंस जोड़ता है। इसे खासकर एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी के साथ पहना जाए, तो यह शाही और बैलेंस लगता है। अच्छी बात यह है कि बाद में पर्ल नेकलेस को दुल्हन भी यूज कर सकती है।

एमराल्ड बीड्स नेकलेस

एमराल्ड बीड्स नेकलेस बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। व्हाइट, क्रीम, गोल्डन या पेस्टल शेरवानी के साथ एमराल्ड बीड्स हार बहुत ज्यादा जंचता है। यह ब्राइडल ज्वेलरी के साथ मैच भी करता है।

महाराजा-स्टाइल कुंदन हार

शेरवानी के साथ महाराजा स्टाइल का कुंदन हार तुरंत एक रॉयल टच देता है। क्रीम कलर के शेरवानी के साथ गोल्ड फिनिश बड़े कुंदन सेट बहुत ही अट्रैक्टिव लगता है।

मैरुन क्रिस्टल एंड पर्ल बीड्स मल्टीलेयर नेकलेस

मैरुन कलर का मल्टीलेयर नेकलेस भी शेरवानी पर खूब खिलता है। क्रिस्टल और पर्ल मिला नेकलेस मैरुन या गोल्डन शेरवानी के साथ गॉर्जियस लगता है। इस तरह का नेकलेस आपको 2-3 हजार के अंदर मिल जाएंगे।

और पढ़ें: 5gm Gold Nath Designs: 5gm में बनवाएं लेटेस्ट गोल्ड नथ, मजबूती और डिजाइंस ऐसी जो चलेगी सालो-साल

शेरवानी के साथ नेकलेस चुनते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

  • नेकलेस का रंग आपकी शेरवानी के शेड से मैच करना चाहिए। अगर शेरवानी गोल्डन, क्रीम या बेज है तो पर्ल और गोल्ड टोन का नेकलेस बेस्ट रहता है। वहीं मैरून, हरा या नेवी ब्लू शेड की शेरवानी पर कुंदन और पन्ना स्टाइल बढ़िया लगता है।
  • अगर शेरवानी की नेकलाइन हाई है तो लंबी मल्टी-लेयर माला अच्छी लगेगी। लो नेकलाइन वाली शेरवानी पर चोकर स्टाइल या एक लेयर वाला नेकलेस ज्यादा सूट करता है।
  • अगर आप सिंपल लुक पसंद करते हैं तो सिंगल स्ट्रैंड पर्ल माला या मिनिमल कुंदन नेकलेस चुनें। वहीं रॉयल और हैवी लुक के लिए मल्टी-लेयर, राजवाड़ी या पन्ना-कुंदन कॉम्बिनेशन ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें: Gold Plated Chandrahaar: ससुराल में दिखेगी राजसी ठाठ, चुनें लेटेस्ट गोल्ड प्लेटेड चंद्रहार