
Stylish Bangles for Women: जब बात ज्वेलरी की आती है तो महिलाएं कोई रिस्क लेना पसंद नहीं करती है। खासकर कंगनों के साथ। हर साड़ी के साथ अलग चूड़ी-कंगन खरीदना बेहद आम है। हालांकि ये बहुत ज्यादा टाइम टेकिंग होने के साथ खर्चीला भी होता है। अगर आप एक ज्वेलरी का खर्चा बचाना चाहती हैं तो क्यों न वॉर्डरोब में रजवाड़ी कड़ा शामिल किया जाए। ये हैवी से लेकर सोबर सभी वैरायटी में मिल जाएंगे। खास बात है, ये मल्टीकलर में आते हैं। जिस वजह ये हर साड़ी-सूट की शोभा बढ़ाते हैं।
अगर आप टू इन का मजा एक साथ चाहती हैं तो स्टोन वर्क पर ऐसे रजवाड़ी कड़ा खरीदें। ये हैवी और भारी डिजाइन के आते हैं। फोटो में तो इसे ग्रीन कलर में दिखाया गया है, हालांकि आप इसे मल्टीकलर में चुनें। गोल्ड में तो ये बहुत ज्यादा एक्सपेंसिव हो जाएगा लेकिन ड्यूप या फिर आर्टिफिश्यिल डिजाइन 500-700 रु तक मिल जाएगी।
यदि चूड़ी पहनना पसंद नहीं करती हैं तो वॉर्डरोब में झुमका स्टाइल रजवाड़ी बैंगल्स शामिल करना बनता है। ये बहुत गॉर्जियस लुक देते हैं। आप कुछ भारी ढूंढ रही हैं तो ये बेस्ट रहेगा। इन कंगनों की खासियत है, ये ज्यादा महंगे नहीं होते हैं। आप इन्हें चेन, पर्ल या फिर मोती वर्क पर चुनें। बाजार में 300-500 रु तक इसे खरीदा जा सकता है।
आजकल फ्लोरल और मोटिफ वर्क खूब पसंद किया जा रहा है। आप भी सेलेब फैशन पसंद करती हैं तो इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ये हल्की पत्ती वर्क पर तैयार किया जाता है। इसे आप सिंगल तो नहीं चूड़ी संग पहनें तो ज्यादा बेहतर है। ये साड़ी और लहंगा दोनों के साथ बहुत प्यारा लुक देंगे।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.