
World longest Name Person: हर देश में नाम रखने की संस्कृति, तरीका और परंपरा अलग-अलग होती है। दुनियाभर में नाम सिर्फ देश के हिसाब से नहीं बदलता, बल्कि अलग-अलग जाति और धर्म के हिसाब से भी लोग नाम रखते हैं। साउथ इंडिया में अक्सर नाम गांव, पिता के नाम और उस व्यक्ति का नाम शामिल होता है, वहीं अरब कंट्री में लोगों के नाम में खानदान और वंश के नाम होते हैं। पश्चिमी देशों में लोगों के नाम क्रिश्चन धर्म के हिसाब से होते हैं, तो वहीं लोग बहुत लंबे नाम रखते हैं।
साउथ इंडिया, अरब या फिर वेस्टर्न कंट्री के नाम तो फिर भी छोटा ही है, न्यूजीलैंड के लॉरेंस वॉटकिंस ने दुनिया का सबसे लंबा नाम रखकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। अब विश्व भर में लॉरेंस वाटकिंस का नाम दुनिया का सबसे लंबा या बड़ा नाम है, जो करीब 2000 शब्दों से ज्यादा है। मार्च 1990 में लॉरेंस ने अपना नाम कानूनी रूप से बदलकर इसमें 2000 से ज्यादा मिडिल नाम जोड़े थें।
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के अनुसार लॉरेंस का नाम कुल 2253 शब्दों का है। लॉरेंस ने बताया कि उन्हें हमेशा से ऐसे यूनिक और मजेदार रिकॉर्ड बनाने का शौक था, और वह खुद रिकॉर्ड बनाना चाहते थे। उन्होंने रिकॉर्ड कायम करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की किताब को पढ़ा और पाया कि वह इन नाम वाले रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। उस दौर में इंटरनेट और कंप्यूटर का यूज कम ही था, इसलिए पूरी लिस्ट टाइप करवाने के लिए उन्हें सैकड़ों डॉलर खर्च करने पड़े। जिला अदालत ने उनके नाम वाली आवेदन को मंजूरी दी, लेकिन रजिस्ट्रार जनरल ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद हाई कोर्ट में उन्होंने अपील किया, जहां उनके पक्ष में फैसला हुआ। इसके तुरंत बाद ही, न्यूजीलैंड में ऐसे मामलों को रोकने के लिए दो नए कानून बनाए गए।
इसे भी पढ़ें- 14 देशों का दामाद!जानें 32 साल में 105 शादी करने वाले शख्स की कहानी
गिनीज रिकॉर्ड बुक के अनुसार लॉरेंस उस समय सटी लाइब्रेरी में काम किया करते थे, उन्होंने किताबों और साथ काम करने वालों की सलाह से खुद के लिया नाम चुना। लॉरेंस ने बताया कि मेरा फेवरेट नाम AZ2000 है, जिसका मतलब है, मेरे पास A से तक 2000 नाम हैं। नाम लंबा होने के कारण लॉरेंस को बहुत दिक्कत भी होती है, क्योंकि सरकारी डॉक्यूमेंट और पहचान पत्रों में पूरा नाम नहीं आ पाता है, जिससे कई बार उन्हें परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ें- दुनिया का सबसे लंबा नाम वाला शहर, 168 अक्षरों से बना, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, जानिए
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.