वेदांत बिड़ला की दुल्हन Tejal Kulkarni कौन हैं? रेड और शिमरी लहंगा में लगीं परम सुंदरी

Published : Nov 06, 2025, 10:17 AM IST
Vedant birla

सार

Tejal Kulkarni Vedant Birla Marriage: भारत के प्रमुख उद्योगपति परिवारों में शुमार बिड़ला घराने में नई बहू का आगमन हुआ है। तेजल कुलकर्णी का हाथ वेदांत बिड़ला ने थामा। सोशल मीडिया पर दुल्हन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 

Vedant Birla And Tejal Kulkarni Marriage: भारत के प्रमुख बिजनेस घराने में बिड़ला खानदान में खुशियों का माहौल है। यश बिड़ला और उनकी पत्नी अवंती बिड़ला के बेटे वेदांत बिड़ला शादी के बंधन में बंध घए हैं। 2 नवंबर 2025 को मुंबई के मालाबार हिल्स स्थित बिड़ला रेसिडेंट में उनकी शादी तेजल कुलकर्णी से हुई। तेजल उनकी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड थीं। प्रेमिका से वो पत्नी बनकर बेहद खूबसूरत लगीं। हालांकि उनकी शादी काफी प्राइवेट रखी गई।

शादी के अगले दिन 3 नवंबर को लोअर परेल स्थित सेंट रेजिस होटल के एस्टोर बॉलरूम में धूमधाम रिसेप्शन पार्टी हुई। तेजल अपनी शादी में बहुत ही हसीन लगी। रेड लहंगा में वो किसी देश की राजकुमारी लग रही थीं। वहीं रिसेप्शन में तो उनका ड्रेसिंग सेंस देखकर हर कोई घायल हो गया।

रेड लहंगा में बनी दुल्हन

33 साल के वेदांत बिड़ला की दुल्हन ने शादी के दिन रेड लहंगा पहना था। रेड लहंगा पर हैवी गोल्डन सीक्वेंस और जरी का काम किया गया था। राउंड नेकलाइन वाले ब्लाउज पर भी गोल्डन सीक्वेंस का फ्लावर वर्क था। हाफ स्लीव्स पर सीक्वेंस और जरी का सुंदर कॉम्बिनेशन था। वो पूरी तरह से ट्रेडिशनल लहंगा पहनी थीं।

 

 

गले में हैवी कुंदन-पर्ल हार और माथे पर

तेजल कुलकर्णी ने रेड लहंगा के साथ हैवी कुंदन और पर्ल से सजा हार-मांग टीका और ईयररिंग्स पहन रखी थी। सटल मेकअप, पिंक लिपस्टिक और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई थीं। उन्होंने अपने बालों को लाइट कर्ल करते हुए ओपन रखा था। दुल्हन के लिबास में वो बहुत ही प्यारी लग रही थीं।

रिसेप्शन में पहना न्यूड लहंगा

वहीं तेजल ने रिसेप्शन में न्यूड लहंगा पहना। लहंगा पर सिल्वर, पिंक, ग्रीन सीक्वेंस का हैवी वर्क था। नेट का दुपट्टा था जिस पर सिल्वर सितारों का काम किया गया था। डीप नेक स्लीवलेस ब्लाउज में वो बॉलीवुड हीरोइनों को पीछे छोड़ती नजर आ रही थीं।

और पढ़ें: शादी के जोड़े में चुनें 6 खूबसूरत हेयरस्टाइल, लंबे संग छोटे बालों पर खिलेंगे खूब

डायमंड मांगटीका और नेकलेस

तेजल ने डायमंड नेकलेस और मांगटीका पहना था। ग्लॉसी मेकअप और लाइट पिंक लिपस्टिक लगाया था। जिससे उनकी नेचुरल ब्यूटी उभरकर सामने आ रही थी। वेदांत बिरला भी पेस्टल पिंक शेरवानी में स्मार्ट लुक दे रहे थे।

कौन हैं तेजल कुलकर्णी

तेजल कुलकर्णी, संजीव और सुप्रिया कुलकर्णी की बेटी हैं। संजीव कुलकर्णी भी एक सफल बिजनेसमैन में शुमार हैं। तेजल ने फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी एजिस फाइनेंशियल सर्विसेज की सह-संस्थापक हैं, जो 2021 से चल रही है।

इसे भी पढ़ें: बिहार की मशहूर लाह की चूड़ियां, वेडिंग सीजन में पाएं 500 रुपये के भीतर ट्रेडिशनल ग्लो

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Toxic Makeup: हर ब्यूटी लवर को पता होनी चाहिए टॉक्सिक मेकअप के ये 5 वॉर्निंग साइन
स्किन टोन के हिसाब से चुनें नेल पेंट, मिनटों में मिलेगा सैलून जैसा परफेक्ट लुक