Necklace designs: साड़ी पर इन दिनों लॉन्ग नेकलेस डिजाइंस ट्रेंड में हैं। डीप नेक ब्लाउज के साथ ये बहुत ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। गोल्ड और सिल्वर के अलावा आप पर्ल के भी लॉन्ग नेकलेस से अपने लुक में इजाफा कर सकती हैं। नीचे देखें नेकलेस के यूनिक डिजाइंस।
डीप नेक ब्लाउज के साथ गोल्ड लॉन्ग नेकलेस डिजाइंस काफी सुंदर लगता है। इस नेकलेस में चेन के साथ घुंघरु जोड़े गए हैं और नीचे बड़ा सा पेडेंट लगा है। इस तरह के गोल्ड नेकलेस आपको 5 ग्राम के अंदर मिल जाएंगे।
26
मोती लगे लॉन्ग नेकलेस डिजाइन
सिंपल साड़ी और डीप नेक ब्लाउज के साथ इस तरह के लॉन्ग नेकलेस गॉर्जियस लगते हैं। ग्रीन मोती के साथ इसे बनाया गया है। आप इस डिजाइन को गोल्ड में या फिर आर्टिफिशियल मार्केट से ले सकती हैं।
36
सिल्वर चेन विद पेंडेंट नेकलेस
सिंगल लेयर वाले सिल्वर चेन के साथ लॉन्ग पेडेंट बहुत ही यूनिक लुक देते हैं। सिल्वर में आप इस डिजाइन को खरीद कर साड़ी की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। ऑफिस गोइंग गर्ल के लिए इस तरह के नेकलेस डिजाइन परफेक्ट रहेंगे।
यहां पर लॉन्ग नेकलेस के दो डिजाइन दिखाए गए हैं। एक गोल्ड का है जो काफी प्यारा और ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। इस तरह के गोल्ड लॉन्ग नेकलेस 20 ग्राम के अंदर आ जाएगा। वहीं दूसरा हैवी लॉन्ग नेकलेस है जिसे आप आर्टिफिशियल मार्केट से अपने बजट में खरीद सकती हैं।
56
लेयर्ड लॉन्ग नेकलेस
वाइल्ड नेक ब्लाउज के साथ इस पैटर्न का नेकलेस बहुत ही गॉर्जियस लगता है। प्लेन साड़ी के साथ आप व्हाइट पर्ल की लेयर वाले नेकलेस खरीद सकती हैं।
66
स्मॉल पेडेंट विद लॉन्ग चेन
यहां पर भी लॉन्ग चेन के दो डिजाइन दिखाए गए हैं। जिसमें खूबसूरत पेडेंट जोड़े गए हैं। गोल्ड नेकलेस लड़कियों (necklace designs for girl in gold) के लिए परफेक्ट हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.