Tejasswi Prakash Necklace Design: तेजस्वी प्रकाश के जन्मदिन पर जानें उनके जैसे 5 स्टाइलिश नेकलेस डिज़ाइन, जो 1 हजार रुपए तक में मिल जाएंगे और वेस्टर्न व ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट्स को देंगे सेसी लुक।

Tejasswi Prakash Birthday Special: टीवी की ग्लैमरस अदाकारा तेजस्वी प्रकाश 10 जून को जन्मदिन मना रही हैं। एक्टिंग के साथ फैंस उनके फैशन सेंस और स्टाइल के भी दीवाने रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं तो करन कुंद्रा की तरह आप भी पर ब्वॉयफ्रेंड प्यार लुटाया जाए तो तेजू जैसे 5 नेकलेस (Necklace) जरूर खरीदें। ये 1 हजार रुपए तक मिल जाएंगे साथ ही वेस्टर्न और ट्रेडिशनल आउटफिट को सेसी लुक देने में बिल्कुल भी कमी नहीं रखेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1) चोकर नेकलेस

डीप नेक पहनना पसंद करती हैं तो चोकर नेकलेस तो ज्वेलरी कलेक्शन में जरूर होना चाहिए। तेजस्वी ने डीप नेक सीक्वेन गाउन को एलीगेंट बनाते हुए फ्लोरल चोकर कैरी किया है जो बहुत प्यारा लग रहा है। साथ में मैचिंग मिनिमल इयररिंग्स भी है। वैसे तो रियल स्टोन पर ये महंगा होगा लेकिन Amazon, Flipkart, Myntra, Meesho पर ऐसे नेकलेस कम दाम और स्टाइल में मिल जाएंगे।

2) रानी हार

रानी हार इंडियन ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देता है। वैसे तो इसे गोल्ड में खरीदना आसान नहीं है लेकिन आप 1K में ड्यूप डिजाइन देखें। ये बहुत शानदार लगता है। आप रानी हार को साड़ी और लहंगा संग स्टाइल कर महारानी से कम तो बिल्कुल नहीं लगेंगी।

3) हार्ट शेप नेकलेस

वेस्टर्न ड्रेस या पार्टी लुक के लिए व्हाइट स्टोन पर डबल चेन नेकेलस वॉर्डरोब में जरूर रखें। तेजू ने स्लीवलेस ड्रेस के साथ इसे स्टाइल किया है। साथ में हार्ट शेप पैंडेंट इसे एलीगेंट और ड्रामाटिक बना रहा है। Meesho में 500 रुपए तक हुबहू नेकलेस खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Blouse+Necklace की जोड़ी बनेगी स्टाइल स्टेटमेंट, जानें Trendy Fashion Tips

4) ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस

सस्ता लेकिन स्टाइलिश लुक चाहिए तो ब्लैक स्टोन पर ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस से बढ़िया ऑप्शन नहीं मिलेगा। तेजस्वी ने इसे चोकर बेस पर कैरी किया है। चाहे तो इसे लॉन्ग नेकेलस पर भी खरीद सकती हैं। ऐसे नेकलेस डिजाइन 350-500 रुपए तक नजदीकी बाजार में मिल जाएगी।

5) मल्टीकलर फ्लोरल नेकलेस

तेजस्वी प्रकाश ये नेकलेस डिजाइन बहुत वायरल हुआ था। एक्ट्रेस ने रंग-बिरंगे स्टोन को अटैच को किया है। साथ में पतली सी चेन भी दी गई है। आप भी मल्टीकलर में ऐसा नेकलेस 500 रुपए तक खरीद सकती हैं।