Diy Collagen Gel: शरीर में कोलेजन पर्याप्त मात्रा में हो, तो स्किन पर झुर्रियां और बढ़ती उम्र के लक्षण कम नजर आते हैं। उम्र बढ़ने के साथ कोलेजन का स्तर घटने लगता है, इसलिए लोग सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं। हालांकि, घर पर आसान तरीके से जेल बना सकते हैं।
आजकल 'कोलेजन जेल' एंटी-एजिंग का सबसे बड़ा सीक्रेट माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई DIY कोलेजन जेल वायरल हो रहे हैं, जो दावा करते हैं कि ये झुर्रियां कम कर देंगे और स्किन को जवान बनाएंगे। लेकिन क्या ये सच में काम करते हैं, इसके बारे में हम आगे बताएंगे। सबसे पहले बताने जा रहे हैं, कि घर पर बस 3 चीजों से कोलेजन जेल कैसे बना सकते हैं।
26
कोलेजन जेल बनाने के लिए सामग्री
एलोवेरा जेल (Natural moisturizer)
विटामिन E कैप्सूल
गुलाब जल
ग्लिसरीन (optional)
बनाने का तरीका
3 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें विटामिन ई की 1 कैप्सूल डालें। 1 चम्मच गुलाब जल मिलाए और उसी मात्रा में ग्लिसरीन मिलाएं। फिर सबको ठीक से मिक्स कर दें। इसे एक शीशे की बोतल में रख दें और हर रात चेहरे पर लगाकर सो जाएं। जेल को 5 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लें और दोबारा बनाएं।यह जेल स्किन को मॉइस्चराइज, प्लंप और ग्लोइंग बनाता है।
36
क्या होता है कोलेजन और क्यों है जरूरी
कोलेजन हमारी स्किन का सबसे अहम प्रोटीन है, जो उसे फर्म, स्मूद और यंग बनाए रखता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन बनना कम हो जाता है। इसी वजह से झुर्रियां, ढीलापन और ड्रायनेस बढ़ती है।
46
क्या कोलेजन जेल काम करता है?
रिसर्च के अनुसार, टॉपिकल (ऊपर से लगाया गया) कोलेजन स्किन के अंदर गहराई तक नहीं पहुंच पाता। क्योंकि इसके मॉलिक्यूल बहुत बड़े होते हैं। लेकिन यह जेल स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट रखता है।
56
क्या ओरल कोलेजन करता है असर
एक स्टडी में पाया गया कि ओरल कोलेजन (खाने वाला) स्किन की हाइड्रेशन और लचीलापन बढ़ाता है। लेकिन यह 100 प्रतिशत कन्फर्म नहीं है।
अगर अपने उम्र को बांधकर रकना है, तो विटामिन सी खाएं। यह कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। सनस्क्रीन जरूर लगाएं। रेटिनॉल लगाएं। हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज ना भूलें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.