
11 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू होने वाला है। भारत में सावन के महीने का विशेष महत्व है, खासकर महिलाओं के लिए। इस पावन अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा होती है। कुवांरी लड़कियां अपने लिए अच्छे वर की कामना करते हुए भगवान शिव का सावन सोमवार व्रत रखती हैं। सावन का महीना सुहागिनों के लिए भी बहुत खास होता है, इसमें महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए शिव जी की विशेष पूजा करती हैं, सावन सोमवार, सावन प्रदोष, मंगला गौरी और हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। पूजा पाठ के अलावा अगर देखा जाए, तो सावन का महीना महिलाओं के लिए सजने संवरने का भी खास महीना है। इस पूरे माह भर महिलाएं अपने हाथों में हरी चूड़ियां पहनती हैं, सोमवार को हरी साड़ी या सूट पहनती हैं, इसके अलावा पूरे महीने भर हाथों में मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन लगाते हैं, सोलह श्रृंगार कर महिलाएं इस पूरे माह को बहुत खुशी और उल्लास से मनाती हैं। अगर आप सावन के इस महीने भर हाथों में मेंहदी सजाती हैं, तो आपके लिए हम मेहंदी की कुछ खास और खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं, जो आपके हाथों की सुंदरता को बढ़ाएगी।
सावन में एक भी मेहंदी भगवान शिव के चिन्ह या उनके शिवलिंग की न लगे ये हो ही नहीं सकता। सावन में आप इस तरह शिवलिंग पूजा करते हुए, शिव मंत्र, एक तरफ शिव जी और एक तरफ त्रिशूल ऐसा भी मेहंदी का डिजाइन बना सकते हैं, ये डिजाइन भी काफी खूबसूरत और सावन स्पेशल है।
कैरी मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इस तरह हाथों में बड़ी सी कैरी बनाकर आप उसे मंडला या फिर थ्रीडी पैटर्न में खूबसूरती से डिजाइन दे सकती हैं। मेहंदी की ये सुंदर डिजाइन चौड़ी और भरी हुई हथेली पर खूब जचेगी। ये डिजाइन मिनिमल और मॉर्डन लुक में हाथों कीं सुंदरता को खूब बढ़ाएगी। कैरी मेहंदी पूरे हथेली पर लगाकर आप इसकी सुंदरता अपने हथेली के फ्रंट साइड पर लगाकर बढ़ा सकते हैं।
मोर मेहंदी डिजाइन का ये पैटर्न सुंदर ही नहीं काफी प्यारा है, बता दें कि ये मॉर्डन नहीं बल्कि ट्रेडिशनल डिजाइन है, जो कि सालों पहले दुल्हनों के हाथों में लगाया जाता है। मेहंदी की ये डिजाइन बारीक, खूबसूरत और भरी हुई होती है, जो लगने और रचने के बाद हाथों पर प्यारी लगती है। सावन में मॉर्डन के अलावा कभी ऐसे ट्रेडिशनल मेहंदी की डिजाइन भी देख सकती हैं।
मॉर्डन मेहंदी पैटर्न में मंडला मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है। मेहंदी की ये डिजाइन दिखने में काफी स्टाइलिश और खूबसूरत होती है। इस डिजाइन में बारीक से लेकर मोटे कोन का इस्तेमाल किया जाता है। पूरे हाथों पर डिजाइन के बारीक और खूबसूरत पैटर्न रचने पर खूब सुंदर लगते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.