
हर लड़की के लिए शादी का पल बहुत खास होता है। जब वो अपने राजकुमार का इंतजार करती है। आउटफिट से लेकर मेकअप तक सभी चीजें पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं, नई दुल्हन का श्रृंगार बिना मेहंदी पूरा नहीं होता है। आजकल ब्राइडल मेहंदी की न्यू डिजाइन और पैर्टन मिल जाएंगे लेकिन बीते कुछ सालों में मॉर्डन ब्राइड्स की पहली पसंद मिनिमल मेहंदी बनी है। पहले हिना खान तो अब क्रिकेटर रिंकू सिंह की होनी वाली पत्नी (Rinku Singh Wife) सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) ने भी नया ट्रेंड अपनाया है। इंगेजमेंट लुक को लाइट रखते हुए प्रिया ने मिनिमल मेहंदी चुनी। जहां बीच में पतिदेव का नाम लिखा था।
प्रिया सरोज ने मॉर्डन लुक अपनाया। जहां उन्होंने परंपरा को फैशन के साथ मिक्स करते हुए फ्रंट-बैक साइड मेहंदी की डिजाइन तो लगाई लेकिन पैटर्न बिल्कुल सिंपल रखा। साथ ही हथेली पर पति का नाम भी लिखा। आप भी भरवा मेहंदी नहीं चाहती हैं तो ऐसी सिंपल मेहंदी बढ़िया विकल्प है।
लोटस मेहंदी डिजाइन पाकिस्तान की पॉपुलर डिजाइन में से एक है। हाथ लंबे हैं तो इससे चुना जा सकता है। हाथों के बीचोंबीच कमल का फूल बनाकर शेडिंग की गई है। साथ में थ्री शेप स्मॉल और भी प्यारी लग रही है। ये कम समय में हाथों को खूबसूरत दिखाता है। ये एथनिक और वेस्टर्न हर आउटफिट के साथ प्यारी लगेगी।
फ्लोरल पैटर्न पर ये अरेबिक मेहंदी सिंपल डिजाइन में है। जहां हथेलियों पर गोल आकृति बनाते हुए फूल-पत्ती से सजाया गया है। साथ में फिगर डिजाइन हाथों को भरा दिखा रही है। ऐसी डिजाइन सोबर होकर भी एलीगेंट लगती है। आप भी इंगेजमेंट मेहंदी की डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इसे चुनना अच्छा ऑप्शन है।
सिंपल+मॉर्डन लुक का कॉम्बिनेशन देते हुए ये मिनिमल मेहंदी बहुत गॉर्जियस लग रही है। यहां पर हाथों के बीचोंबीच लोटस मोटिफ बनाया गया है। जो ट्रेडिशन-परंपरा का प्रतीक है। साथ में हाथों की नीची तरफ झूला शेप बॉर्डर ज्वेलरी लुक क्रिएट कर रहा है। साथ में बॉर्डर डिजाइन, डॉट्स और बेल पैटर्न पर ये मेहंदी एलिगेंट दिख रही है।
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन सदियों से महिलाओं की हथेलियों के लिए शान बढ़ाती आ रही है। इस मेहंदी में बड़े से फूल के साथ बूटा डिजाइन होती है। ये मिनिमल होकर भी भारी लुक देती है। अगर आप लहंगा-साड़ी को रॉयल लुक देना चाहती हैं तो इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.