
Mistakes while cleaning the refrigerator: आजकल ज्यादातर घरों में फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है। फ्रिज में 1 से 2 दिन तक खाना फ्रेश बना रहता है, जिसके कारण खाने की बर्बादी को रोकने में मदद मिलती है। अगर फ्रिज को ठीक तरीके से साफ ना किया जाए, तो उससे बदबू आने लगती है। फ्रिज सफाई के दौरान कुछ ऐसी गलतियां हो जाती है, जिससे कि सफाई में दिक्कत आ सकती है। आइए जानते हैं कि रेफ्रिजरेटर क्लीनिंग के दौरान लोग क्या गलती करते हैं।
फ्रिज में कई बार खाने के जिद्दी दाग लग जाते हैं, जिसे आसानी से छुड़ाना मुश्किल होता है। अगर ऐसे में आप सफाई के दौरान हार्ड स्क्रबर का इस्तेमाल करेंगे तो फ्रिज में स्क्रैच पड़ सकते हैं। जिद्दी धब्बों को छुड़ाने के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और दाग के स्थान में 10 से 15 मिनट तक लगा दें। इसके बाद सॉफ्ट कपड़े से दाग छुड़ाएं। ऐसा करने से आसानी से दाग छूट जाएंगे।
और पढ़ें: 7 अफोर्डेबल डेकोर आइडिया, छोटे घर को दिखाएंगे बड़ा
कुछ लोग फ्रिज की सफाई के दौरान लाइट नहीं बंद करते हैं। इलेक्ट्रिसिटी आने के कारण करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। वैसे तो ज्यादातर ऐसा नहीं होता लेकिन कुछ केसेज में लोगों को करंट लग जाता है। आपको सावधानी बरतनी चाहिए और फिर फ्रिज की सफाई करने से पहले स्विच को ऑफ कर देना चाहिए। यह सुरक्षा के दृष्टि से बहुत जरूरी है।
बेकिंग सोडा, पानी या फिर सोप से फ्रिज की सफाई करने के बाद उसे सुखाना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए डोर को खुला रखना भी जरूरी है। कुछ लोग फ्रिज की सफाई के बाद डोर को तुरंत बंद कर देते हैं। ऐसा करना गलत है क्योंकि इससे फ्रिज में फंगस लग सकते हैं। आपको फ्रिज को तब तक खोल के रखना चाहिए जब तक अंदर का पानी सूख ना जाए। आप चाहे तो सफाई के बाद फ्रिज का स्विच ऑन करके डोर को कुछ समय के लिए खुला छोड़ सकते हैं।
और पढ़ें: Black Clothes Washing Idea: ब्लैक आउटफिट धोने पर होने लगते हैं फेड? तो आजमाएं ये ट्रिक्स
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.