Prevent Color Fading: काले कपड़े को लंबे समय तक नया और चमकदार रखना चाहते हैं तो उन्हें अलग धोएं, ठंडे पानी में उल्टा करके धोएं। वॉशिंग मशीन में एल्यूमीनियम फॉइल डालें, सिरका मिलाएं और सीधे धूप में सुखाने से बचाएं।
Clothes Washing Tips: ब्लैक ड्रेस पहनना हर किसी को पसंद है, क्योंकि यह लुक में चार-चांद लगा देती है। लेकिन काले कपड़े संभालना बहुत मुश्किल होता है। भले ही दाग न दिखें, धोने के बाद इसका रंग जल्दी फीका पड़ जाता है। 5-6 वॉश में ही ब्लैक ड्रेस पुरानी लगने लगती है, खासकर कॉटन फैब्रिक की ड्रेस। तो सवाल यह है कि इसे कैसे सही तरीके से केयर किया जाए? चलिए बताते हैं ब्लैक ड्रेस का रंग फीका न होने देने के आसान तरीके।
काले कपड़े अलग धोएं
काले कपड़े को हम किसी भी कपड़े के साथ धो देते हैं। ऐसा बिल्कुल भी ना करें। सफेद कपड़े जैसे आप अलग धोते हैं, वैसे ही काले कपड़े को हमेशा अलग वॉश करें। अगर इन्हें रंगीन या हल्के कपड़ों के साथ धोते हैं, तो लिंट और गंदगी काले कपड़ों पर चिपक जाती है, जिससे कपड़े धूल भरे और फीके दिखाई देने लगते हैं। अलग धोने से कपड़ों की ओरिजिनल चमक बनी रहती है और कलर सेफ रहता है।
हमेशा ठंडे पानी में और उल्टा करके धोएं
गरम पानी दाग जल्दी हटाने में मदद करता है, लेकिन यह काले कपड़ों के लिए ठीक नहीं है क्योंकि यह रंग को जल्दी फीका कर देता है। हमेशा ठंडे पानी का यूज करें, चाहे आप हाथ से धो रहे हों या मशीन में। साथ ही, काले कपड़े धोने से पहले उल्टा करके धोएं। इससे बाहरी सतह सुरक्षित रहती है और रंग लंबे समय तक बना रहता है।
एल्यूमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करें
काले कपड़े को धोने के लिए माइल्ड डिटर्जेंट का यूज करें। वॉशिंग मशीन में जब आप ब्लैक ड्रेस डालते हैं, तो एक छोटी सी गेंद एल्यूमिनियम फॉइल की डालें। इससे स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी कम होती है और लिंट या धागे कपड़ों से चिपकते नहीं हैं।
रंग बचाने के लिए सिरके का इस्तेमाल करें
वॉशिंग मशीन में या हाथ से धोते समय पानी में एक चम्मच सफेद सिरका डालें। इसे कुछ मिनटों के लिए भिगोने दें। सिरका न सिर्फ काले रंग को सुरक्षित रखता है बल्कि कपड़ों को नरम भी करता है और केमिकल के बिना उनकी क्वालिटी बनाए रखता है।
और पढ़ें: Baklava Home Recipe: तानिया मित्तल वाली दुबई मिठाई बकलावा, घर पर 15 मिनट में बनाएं
चमक बनाए रखने के लिए नमक का इस्तेमाल करें
नमक सिर्फ खाने में ही नहीं, काले कपड़ों के लिए भी कारगर है। एक बाल्टी पानी में थोड़ा नमक डालकर अपने काले कपड़े धोएं। इससे रंग का फैलना रुकता है और कपड़े नए जैसे दिखाई देते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए ब्लैक कपड़े को हमेशा हैंडवॉश करें।
काले कपड़े को सीधे धूप में कभी न सुखाएं
सूरज की तेज रोशनी काले कपड़ों की सबसे बड़ी दुश्मन है। सीधे धूप में सुखाने से रंग सिर्फ एक वॉश में फीका पड़ सकता है। हमेशा कपड़ों को छांव में उल्टा करके सुखाएं। यह कपड़ों को UV किरणों से बचाता है और रंग व टेक्सचर लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
और पढ़ें: Jewel Neckline Blouse Designs: जूलरी का खर्चा बचेगा, खरीदें ज्वेल नेकलाइन वाले 6 ब्लाउज डिजाइन
