8 PHOTOS:समर में दिखना है HOT और रहना है COOL, तो मौनी रॉय के इन लुक्स से लें टिप्स

Published : Feb 27, 2023, 08:19 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क.मौनी रॉय (Mouni Roy) एक्टिंग से ज्यादा अपने फिटनेस और फैशन के लिए जानी जाती हैं। पतली कमर वाली अदाकारा ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट में आए दिन लाखों दिलों को लूटने का काम करती है। उनका समर लुक्स तो गजब का रहता है।

PREV
19

'ब्रह्मास्त्र' फेम मौनी रॉय आए दिन इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती हैं। लड़कियां उनके स्टाइल को कॉपी करती हैं। हम आपको यहां अभिनेत्री के 8 समर लुक्स दिखाना जा रहे हैं। जिसे देखकर आप भी कुछ टिप्स ले सकती हैं और गर्मी के मौसम में कूल रहने के साथ हॉट दिख सकती हैं।

29

मौनी रॉय ने हाल ही में ऑल-व्हाइट ऑउटफिट में नजर आईं। वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनका व्हाइट कोर्सेट टॉप काफी स्टाइलिश लग रहा था। स्ट्रैपलेस नंबर को सफेद साटन स्कर्ट के साथ पेयर किया गया था, जो थाई-हाई स्लिट के साथ आया था। बड़े चांदी के छल्ले और काले धूप के चश्मे के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था।  पिंक लिप टिंट और परफेक्टली ब्रोज़ परफेक्ट पिक्स थीं। 

39

मौनी रॉय ऑरेंज वन पीस में किलर पोज देती नजर आ रही हैं। डीप नेक वाली इस ड्रेस के साथ अदाकारा ने अपने बालों को खुला रखा है और मिनिमल मेकअप की हुई हैं।व्हाइट कलर के हिल्स और व्हाइट बैग के साथ लुक्स को कंप्लीट करती अभिनेत्री दिखाई दे रही हैं।
 

49

इस तस्वीर में अदाकारा  स्किन टाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। व्हाइट कलर की इस ड्रेस के साथ मौनी ने अपना लुक खुले कर्ली बालों और स्मोकी आईमेकअप के साथ पूरा किया है। समर में अगर आप किसी पार्टी की जान बनना चाहती हैं तो कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं।
 

59

मौनी रॉय ब्लू शर्ट के साथ सिल्वर स्कर्ट पहन रखा है। ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप में वो किलर लुक देती नजर आ रही हैं। गर्मी के मौसम में इस तरह के आउटफिट काफी हॉट लुक देते हैं। लेकिन पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं। 

69

पार्टनर के साथ डेट पर जाना हो या फिर किसी पार्टी में, तो मौनी रॉय के इस लुक्स तो ट्राई कर सकती हैं। वन साइड ऑफ सोल्डर गाउन के साथ आप स्टाइलिश बेल्ट लगा सकती हैं। अदाकारा की तरह सटल मेकअप और ओपन हेयर रख सकती हैं। 

79

व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप और ब्लैक स्कर्ट में मौनी काफी सुंदर लग रही हैं। पिंक लिपिस्टिक और न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। इसके साथ उन्होंने गले में नेकलेस डाल रखा है। गर्मी के मौसम में ये लुक काफी कूल नजर आता है। 

89

मल्टी कलर का ये जंप सूट मौनी पर काफी सुंदर लग रहा है ना। कॉटन का जंपसूट गर्मी के मौसम में ट्रेंड में होता है। अगर आप भी कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो अदाकारा के इस लुक्स से कुछ टिप्स ले सकती हैं। 

99

मौनी रॉय का साड़ी में परफेक्ट फिगर उभर कर सामने आता है। अदाकारा ने ट्रांसपैरेंट ऑफ व्हाइट साड़ी पहन रखी है। उन्होंने बालों को खुला रखा है। अगर आप गर्मी के मौसम में किसी शादी में शामिल होने जा रही हैं तो इस लुक्स को अपना सकती हैं।

और पढ़ें:

8 PHOTOS:लहंगा या साड़ी में दिखना चाहती हैं बोल्ड, तो इन स्टार के डीप नेक ब्लाउज के डिजाइन को करें कॉपी

शादी के दिन डॉक्टर की परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, Viral हो रही ब्यूटी विद ब्रेन की तस्वीरें
 

Recommended Stories