MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • 8 PHOTOS:लहंगा या साड़ी में दिखना चाहती हैं बोल्ड, तो इन स्टार के डीप नेक ब्लाउज के डिजाइन को करें कॉपी

8 PHOTOS:लहंगा या साड़ी में दिखना चाहती हैं बोल्ड, तो इन स्टार के डीप नेक ब्लाउज के डिजाइन को करें कॉपी

लाइफस्टाइल डेस्क. ज्यादातर लड़कियां पारंपरिक ड्रेस इस वजह से नहीं पहनती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो बोल्ड नजर नहीं आएंगी। लेकिन ब्लाउज का डिजाइन बदल देने भर से आप ग्लैमरस लग सकती हैं। तो चलिए दिखाते हैं कुछ सेलिब्रिटी के ब्लाउज लुक्स को।

2 Min read
Author : Nitu Kumari
| Updated : Feb 25 2023, 12:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : INSTAGRAM

डीप नेक ब्लाउज का डिजाइन इन दिनों काफी चलन में हैं। लहंगा हो या फिर साड़ी अगर आप इस तरह के ब्लाउज को कैरी करती हैं काफी बोल्ड नजर आएंगी। भूमि पेडनेकर ब्राउन कलर की साड़ी पर काफी छोटा ब्लाउज पहनी हैं। इसमें वो काफी बोल्ड दिख रही हैं। अगर आप भी इतना टाइट ब्लाउज पहनने में कंफर्टेबल हैं तो कुछ ऐसा कस्टमाइज करा सकती हैं।

28
Image Credit : INSTAGRAM

शिल्पा शेट्टी के साड़ी और ब्लाउज पर जाकर टिक गई ना निगाहें। वी नेक ब्लाउज डिजाइन हमेशा से फिल्म इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी की पसंद रही है। इसमें उनका क्लीवेज अच्छे से नजर आता है। वी नेक के साथ आप भी स्लीव्स ब्लाउज कस्टमाइज करा सकती हैं।

38
Image Credit : INSTAGRAM

आलिया भट्ट ट्रेडिशनल लुक को भी बोल्ड बना देती हैं। उनके सूट के नेक के डिजाइन को देखकर आप समझ सकते हैं। राउंड सेप नेक को आप थोड़ा डीप बनाकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। 

48
Image Credit : INSTAGRAM

माधुरी दीक्षित साड़ी हो या फिर सूट हर लुक में कयामत लगती हैं। हालांकि वो खुद को ज्यादा बोल्ड बनाने पर यकीन नहीं रखती हैं। अगर आप पार्टी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो फिर इस तरह का ब्लाउज कस्टमाइज करा सकती हैं।

58
Image Credit : INSTAGRAM

मलाइका अरोड़ा राउड सेप डीप नेक ब्लाउज और स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इससे भी कुछ आइडिया लेकर आप अपने डिजाइनर से ब्लाउज कस्टमाइज करा सकती हैं।

68
Image Credit : INSTAGRAM

स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज में कृति सेनन काफी स्टाइलिश लग रही हैं। आप भी अगर अपने लहंगा या साड़ी को ग्लैमराइज करना चाहती हैं तो इस तरह का ब्लाउज बनवा सकती हैं।

78
Image Credit : Instagram

श्रद्धा कपूर के ये दो ब्लाउज डिजाइन से भी कुछ आइडिया ले सकती हैं। रीगल प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज़ और रेड स्ट्रेपी ब्लाउज़ में वो काफी हसीन लग रही हैं।

88
Image Credit : Instagram

दीपिका पादुकोण ब्लैक साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में काफी सुंदर लग रही हैं। आप भी ब्लाउज को कुछ इस तरह डिजाइन करा सकती हैं। जो यू शेप में बना है, लेकिन काफी डीप है।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अफगानी सलवार स्टाइल 6 सूट, रेडिमेड में खरीदें कॉटन दुपट्टा सेट
Recommended image2
Pink Saree Designs: गुलाबी साड़ी का जादू, इन 5 डिजाइन से मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव लुक
Recommended image3
Readymade Suit Designs: सिलाई की छोड़े टेंशन, 3000रु में रेडीमेड सलवार सूट की 6 डिजाइन
Recommended image4
Black Anarkali Suit: ब्लैक सूट का क्लासी अंदाज, मैरिड और अनमैरिड दोनों पर लगेगा कमाल
Recommended image5
ColorFull Mehndi: कलरफुल मेहंदी का सेट करें ट्रेंड, अलग-अलग रंग में देखें हिना डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved