
फैशन डेस्क : फैशन ट्रेंड में अब मिनी केली का दौर शुरू हो गया है! जहां एक ओर लग्जरी ब्रांड हर्मीस हमेशा से ही अपने एक्सक्लूसिव बैग्स के साथ चर्चा में रहता है, वहीं इसके बिर्किन और केली बैग सेलिब्रिटी के फैशन में एक शानदार क्लास ऐड कर रहे हैं। अब ऐसा लगता है कि इस सीजन में कई सेलेब्स केली कलेक्शन में शामिल हो गए हैं। जी हां, बॉलीवुड सेलेब्स और उनकी मिनी केली हर्मीस एक बेहतरीन बाइट-साइज़्ड लग्जरी ट्रेंड बन चुकी है। इसमें कोई चौंकने की बात नहीं है कि इन मिनी साइज बैग्स की कीमत भी लाखों में है और यह प्रोडक्ट भी आम जनता से दूर ही रहेगा। इस समय आप जहां भी देखेंगे, आपको बॉलीवुड की हसीनाएं मिनी केली लिए हुए नजर आएंगी। नीता अंबानी, जिनको रेयर बिर्किन्स के बेहतरीन संग्रह के लिए जाना जाता है, उन्हें भी हाल ही में मिनी केली लिए देखा गया।
मिनी केली बैग क्या है?
मिनी केली बैग सिग्नेचर केली शेप से मिलता-जुलता है। इसमें ट्रेपेजॉइड शेप, दो त्रिकोणीय गसेट, टॉप हैंडल और शोल्डर स्ट्रैप शामिर है। आखिरकार, मिनी केली एक केली बैग ही है, बस छोटे आकार का। मिनी केली सभी एक ही सेलियर स्टाइल में बनते हैं या तो एप्सम या शेवर लेदर में। अब इसी स्टाइलिश बैग को नीता अंबानी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
इस महीने 7 हसीनाओं ने पहनें नए ब्लाउज, झट-पट से दिवाली के लिए बनवाएं
शनाया कपूर ने भी लिया लग्जरी बैग
नीता अंबानी जिस इवेंट का हिस्सा बनी थीं उसी में शनाया कपूर भी शामिल हुई थीं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा की सफेद कस्टम मेड साड़ी को हरे रंग की मिनी केली के साथ कलर-ब्लॉक करने का फैसला किया।
ईशा अंबानी ने बनवाया स्पेशल केली बैग
मॉम की तरह ईशा अंबानी भी मिनी केली को फ्लॉन्ट करना नहीं भूली हैं। उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों के नाम लिखे इस क्रिस्टल से सजे मगरमच्छ की खाल वाले कस्टमाइज बैग को फ्लॉन्ट किया था। एक इवेंट के रेड कार्पेट पर ईशा ने फुली सीक्विन ड्रेट के साथ इस बैग को लेकर अपनी चमक बिखेरी थी।
सुहाना खान का मिनी केली बैग
इतना ही नहीं सुहाना खान को भी इस सीजन के सबसे हॉट बैग के साथ देखा गया। जहां उन्होंने अपनी ऑफ-शोल्डर ग्रे स्वेटर ड्रेस के साथ मैचिंग मिनी केली बैग लिया था। जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।
कुछ हफ्ते पहले अनन्या पांडे भी अपने मिनी केली को क्रॉसबॉडी बैग की तरह कैरी करते हुए बाहर निकली थीं। अपने सफेद रंग के आउटफिट को कलर-ब्लॉक करते हुए अभिनेत्री ने अपने बैग के जरिए रंगों का तड़का लगाया था। जो निश्चित रूप से बुकमार्क करने लायक स्टाइल स्टेटमेंट रहा।
5Min में सिजलिंग लुक, गुजराती स्टार Manasi Parekh से लें Styling Tips
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.