
हर कोई फेस्टिवल पर बॉलीवुड स्टाइल को कॉपी करना चाहता है। फैन्स स्टार्स के ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर डांस मूव्स तक हर कुछ अक्सर आजमाते दिखते हैं। आज हम आपको एक सेलेब्रिटी नोरा फतेही के बारे में बता रहे हैं जिनको हर लड़की कॉपी करना चाहती है। इन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को कातिलाना डांस मूव्स के साथ कई बेहतरीन आइटम नंबर दिए हैं। नोरा फतेही न केवल अपने टॉप डांसिंग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं बल्कि वो शानदार लुक्स में भी पीछे नहीं हैं। समय-समय पर नोरा फतेही के जबरदस्त फैशन स्टाइल देखने को मिलते हैं। आज हम आपको नोरा फतेही के 5 एथनिक ट्रेडिशनल फैशन दिखा रहे हैं, जिनको आप रक्षाबंधन पर कॉपी कर सकती हैं।
पिंक चिकन सूट
नोरा फतेही इस पिंक कलर के एथनिक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में उनकी सादगी ने फैंस का दिल मोह लिया है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने लखनवी चिकनकारी कुर्ता पहना हुआ है। इस पर उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं और न्यूड मेकअप किया हुआ है। आप राखी पर इस सिंपल और डीसेंट लुक को जरूर आजमा सकती हैं।
लाइट ग्रीन लहंगा
नोरा अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं लेकिन जब ट्रेडिशन अवतार में आती हैं तो सबकी छुट्टी कर देती हैं। एक्ट्रेस का ये लहंगा चोली लुक फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम कर रहा है। नोरा का ये लाइट ग्रीन कलर का एम्ब्रॉडरी लहंगा कमाल का है, आप इस आउटफिट को कॉपी करके सादगी भरा लुक पा सकती हैं।
गोल्डन आइवरी साड़ी
नोरा ने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से आइवरी शेड की साड़ी सिलेक्ट की है। जिस पर गोल्डन कलर का बॉर्डर है। शियर फैब्रिक की साड़ी पर सफेद रंग के मैचिंग के फूल और मोटिफ्स बने हैं। जिसके साथ मैचिंग के स्लीवलेस ब्लाउज को मैच किया गया है। वहीं इस आइवरी शेड की साड़ी के साथ नोरा का मेकअप भी काफी खास है। पीच कलर के लिप शेड के साथ ब्रांज ब्लश चिक्स, लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं। जिसके साथ नोरा ने मैचिंग के कानों में ईयररिंग्स पहन रखे हैं।
व्हाइट शरारा सूट
नोरा ने इन तस्वीरों में अपना देसी अंदाज दिखाया है। व्हाइट शरारा सूट में नोरा कमाल की लग रही हैं। नोरा की सादगी पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है और इस सूट के साथ सादगी भरा लुक अपनाया है। शरारा के साथ नोरा ने छोटे से डायमंड ईयरिंग पहने हैं और बालों खुला छोड़ा हुआ है।
ब्लश पिंक कलर साड़ी
ये साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बेहतरीन कलेक्शन से ली गई है। जिसके किनारे पर गुलाबी धागों से सुंदर वर्क किया गया है। वहीं साड़ी के पल्लू के हेमलाइन पर फर लगा हुआ है। साड़ी का सारा अट्रैक्शन इसका गुलाबी कलर है। जिसे पहनकर नोरा गुलाबो सी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं साड़ी के साथ ही ब्लाउज की डिजाइन भी काफी यूनिक है, जिसे आप भी कॉपी कपके सबकी निगाहें अपने ऊपर अटका सकती हैं।
और पढ़ें- भाभी और भतीजी को यहां बांधते हैं राखी
जीरो फिगर गर्ल्स रक्षाबंधन पर पहनें अनन्या पांडे जैसी 10 एथनिक आउटफिट
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.