
फैशन डेस्क : सलवार-सूट हम रोजाना पहनते हैं। चाहे ऑफिस जाना हो या किसी छोटे-बड़े फंक्शन के लिए हम अक्सर फैंसी डिजाइन चुनना पसंद करते हैं। लेकिन बढ़ती सर्दी के चलते आपको फैशन में थोड़ा बदलाव करने की भी जरूरत होती है। ऐसे में आप सादा सलवार-सूट को नए तरीके से पश्मीना शॉल के साथ पहन सकती हैं। जैसा कि हम जानते हैं खासकर सर्दियों के मौसम में पश्मीना शॉल को दुपट्टे की जगह पहनना एक क्लासी और रॉयल ऑप्शन है। ये न केवल आपको गर्मी देते हैं, बल्कि आपके एथनिक और वेस्टर्न दोनों लुक को स्टाइलिश भी बना देंगे। यहां देखें 5 तरह के पश्मीना शॉल और इन्हें पहनने के तरीके।
कश्मीर की पारंपरिक कढ़ाई, जैसे सोजनी और आरी वर्क को आप स्टाइल कर सकती हैं। अनारकली सूट के साथ कंधे पर फोल्ड करके रखें। अगर आप इसे शादी या फॉर्मल इवेंट में साड़ी के पल्लू की तरह ड्रेप करेंगी को कमाल की लगेंगी।
Drop or Dangle इयररिंग्स, कौनसा आपके चेहरे को बना देगा मधुबाला!
मॉडर्न डिजाइन और हल्के वजन के साथ आपको पश्मीना शॉल में कई आकर्षक प्रिंट मिल जाएंगे। इनको भी सिंपल सलवार सूट के साथ स्टाइल करेंगी तो कमाल की लगेंगी। आप इसे सलवार-कमीज या कुर्ता-प्लाजो के साथ गले में स्कार्फ की तरह लपेटें। कैजुअल पार्टी या ऑफिस में आप इसे बेल्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
भारी, रिच टेक्सचर और इंट्रीकेट डिजाइन ही हैं जो कश्मीरी जामावार पश्मीना शॉल को रॉयल लुक देती हैं। इसे ओपन स्टाइल में कुर्ता-पैंट के साथ कैरी करेंगी तो लुक बहुत ही ग्रेसफुल लगेगा।
हल्के और ड्यूल-टोन कलर शेड्स के साथ स्टाइलिश लुक पाने की ख्वाहिश रखती हैं तो इस तरह का ओम्ब्रे पश्मीना शॉल पेयर करें। अनारकली और गाउन पैटर्न वाले सलवार सूट के साथ आप इसे फ्रंट नॉट स्टाइल में बांधें।
हाथ से बने डिफरेंट डिजाइन, जो एक आर्ट पीस जैसा दिखता है। ऐसे हैंड पेंटेड पश्मीना शॉल हर औरत की दूसरी पसंद है। इसे कंधे पर खुले तरीके से रखें। ट्रेडिशनल फेस्टिवल या फैमिली फंक्शन में आप इस पैटर्न को एलिगेंट लुक के लिए जरूर आजमाएं।
Hina Khan की 10 हेयरस्टाइल, छोटे बालों को पार्टी के लिए करें Super Set
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.