
ट्रैवल डेस्क. प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में दुनियाभर से लोग आ रहे हैं। यह 'महाकुंभ' 144 साल बाद आया है। इस वजह से यह और भी खास हो गया है। ऐसे में अगर आप महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं, तो आप वहां की कई ऐतिहासिक जगाहों पर जरूर जाएं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह जगह कौन सी हैं।
प्रयागराज में इन जगहों पर जरूर जाएं घूमने
इलाहाबाद किला
इलाहाबाद किला घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे 1583 में अकबर ने बनवाया था। हालांकि, अब लोगों को किले के कुछ ही हिस्से में जाने की परमिशन है।
महिलाओं के लिए 3 जरूरी मसाले: पीरियड्स से लेकर हार्मोन को करते है बैलेंस
आनंद भवन
आनंद भवन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का पैतृक घर है, जिसे अब म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है। यहां पर स्वतंत्रता के समय की कई महत्वपूर्ण चीजें रखी हुई हैं।
खुसरो बाग
खुसरो बाग में काफी शांति और सुंदरता है, जो इसकी खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं। यहां जहांगीर के पुत्र खुसरो का मकबरा स्थित है। अगर आप इस जगह जाना चाहते हैं, तो आप यहां सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक जा सकते हैं।
White vs Brown: कौन सा चावल खाकर कम करें वजन, जानें कैसे?
भारद्वाज आश्रम
जानकारी के मुताबिक इस आश्रम में भगवान राम, माता सीता और उनके भाई लक्ष्मण वनवास के समय पर वहीं पर रुके थे। ऐसे में यह जगह काफी खास है। इस आपको भारतीय संस्कृति में और पुरानी कहानियों में इंटरेस्ट है, तो आपके लिए यह जगह बेस्ट है।
विक्टोरिया मेमोरियल
प्रयागराज स्थित विक्टोरिया मेमोरियल को 1906 में ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया की याद में बनाया गया था। यहां पर एक छतरी है जिसके नीचे पहले रानी विक्टोरिया की मूर्ति स्थापित की गई थी। हालांकि, बाद में इस मूर्ति को हटा दिया गया था।
गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर रखें दिल को हेल्दी, फॉलो करें ये टिप्स
हनुमान मंदिर
महाकुंभ में स्नान करने के बाद आप लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन जरूर करें। इसकी काफी मान्यता है। कहा जाता है कि जब गंगा जी का स्तर बढ़ता है, तो हनुमान जी के चरण छूकर वापस लौट जाता है।
और पढ़ें..
इंस्टेंट Noodles से भी कम समय में बन जाएगी ये लहसुनी-टमाटर चटनी, चाट-चाट कर खाएंगे सभी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.