कमाल दिखेगा जीरो फिगर ! चुनें प्रिंसेस कट ब्लाउज के डिजाइन

Published : Nov 24, 2025, 03:21 PM IST
princess cut blouse photos

सार

Princess Cut Blouse New: प्रिंसेस कट ब्लाउज स्टाइल और फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। आप भी साड़ी में सेसी और यूनिक लगना चाहती हैं तो यहां देखें ऐसे ही कुछ यूनिक डिजाइन, जो आपको गॉर्जियस लुक देंगे। 

Fancy Blouse Designs: साड़ी के साथ ब्लाउज सिलवाना चाह रही हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या चुनें तो इस बार कुछ अलग ट्राई करते हुए सिलवाएं प्रिंसेस कट ब्लाउज की डिजाइन, ये एलीगेंट लगने के साथ बस्ट एरिया को ग्रेसफुल बनाते हैं। हम आपके लिए  ज ऐसी ही कुछ फैंसी पैटर्न लेकर आए हैं, जिसे आप रानी-महारानी से कम तो बिल्कुल भी नहीं लगेंगी और ये हर आउटफिट के साथ सेसी लुक देंगे।

एंब्रॉयडरी वर्क प्रिंसेस कट ब्लाउज

प्रिंसेस कट ब्लाउज को वेवी लुक के लिए जाना जाता है। यहां पर डीप स्वीटहार्ट+ V नेकलाइन को कंबाइन करते हुए क्लीवेज लॉन्ग पैटर्न बनाया गया है। साथ में Puff Sleeve विद टाइट फिटिंग लुक कंप्लीट कर रहा है। आप ट्रेडिशनल के साथ फैशन का तड़का लगाना चाहती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं। दोनों ब्लाउज जरी, धागे और फ्लोरल बेल-बूटी पर हैं, वहीं नेकलाइन पर गोटा-पट्टी बॉर्डर डिटेलिंग है। आप इसे प्लेन साड़ी के साथ टीमअप कर रिच और शादी लुक पा सकती हैं। रेडीमेड भी ऐसे ब्लाउज 1000रु तक मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Monotropic Diet: बिना नखरे रोजाना एक जैसा खाना खाते हैं ये सेलेब्स, आखिर वेट लॉस की कौन सी है ये टेक्निक?

प्रिंसेस कट ब्लाउज डिजाइन फोटो

प्रिंसेस कट ब्लाउज में आर्म होल पर फोकस किया जाता है। यहां पर बस्ट को हैवी शेप देते हुए कमर तक सिलाई की गई है। साथ में पैनल डिटेलिंग रीगल लुक दे रहा है। आप इसे U या फिर स्वीटहार्ट नेकलाइन पर चुनें। साथ में बैकलेस गला विद बॉर्डर वर्क स्लीव कमाल का लुक देगी।

ये भी पढे़ं- Blazer Blouse: साड़ी-लहंगा संग चुनें 5 ब्लेजर ब्लाउज, रहेंगे रॉयल-मॉडर्न और कोजी

फैशनेबल रेड कलर प्रिंसेस कट ब्लाउज

कंट्रास्ट लुक के लिए वॉर्डरोब में ऐसा सेक्विन वर्क बारीक एंब्रॉयडरी प्रिंसेस कट ब्लाउज खरीदें। ये आपको पार्टी लुक देने के साथ महफिल में सबसे अलग दिखाएगा। यहां पर नेकलाइन स्वीटहार्ट पैटर्न पर है, जो कर्व जैसा लुक दे रहा है। वहीं, स्लीव्स को को वॉल्यूमिनियस रखा गया है, जो हर साड़ी के साथ बोल्ड और ट्रेंडी लगेगा। आप इसे स्टिच कराने के साथ रेडीमेड भी खरीद सकते हैं। 

प्रिंसेस कट ब्लाउज की खासियत 

  • प्रिंसेस कट ब्लाउज स्लिम और शेप्ड लुक के लिए परफेक्ट
  • ये ब्लाउज कट प्रिंट संग आता है जो और अपर पार्ट को लंबा और पतला दिखाता है।
  • इसमें नेकलाइन के पास पैनल्स लगे होते हैं तो मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मैच है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Broken Bangles Craft: टूटी चूड़ियों से बनाएं DIY क्राफ्ट, 10Rs में बन सकेंगे 10K वाले डेकोर
प्रियंका चोपड़ा के फ्लोरल डीवा लुक पर आया दिल! 5 स्टेप में करें तैयार