Printed Cord Set for Mom: वर्किंग मॉम का स्टाइल दिखेगा नंबर 1, मदर्स डे पर 1K में दें को-ओर्ड सेट

Published : May 06, 2026, 01:00 PM IST

Mother’s Day 2026 Gift Idea: अगर आपकी मॉम वर्किंग हैं और ऑफिस में कूल, स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करती हैं, तो इस मदर्स डे आप उन्हें 1000 रुपये के अंदर एक खूबसूरत प्रिंटेड को-ओर्ड सेट गिफ्ट कर सकती हैं। 

PREV
15
कॉटन प्रिंटेड कॉर्ड सेट

गर्मियों के लिए कॉटन प्रिंटेड को-ओर्ड सेट सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह कंफर्टेबल होने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी लगता है। आप स्ट्रेट कट पैंट और शर्ट स्टाइल कुर्ते वाला को-ओर्ड सेट अपनी मॉम के लिए चुन सकती हैं। Amazon या Flipkart जैसी साइट्स पर ऐसे को-ओर्ड सेट आसानी से 800 से 900 रुपये में मिल जाएंगे।

और पढे़ं- नहीं खलेगी सूट की कमी, फेस्टिवल सीजन में पहनें 7 को-ऑर्ड सेट

25
काफ्तान स्टाइल को-ओर्ड सेट

आजकल काफ्तान स्टाइल को-ओर्ड सेट भी काफी ट्रेंड में है। इसमें फ्लेयर्ड प्लाजो के साथ ऊपर काफ्तान स्टाइल शॉर्ट कुर्ता दिया जाता है। जॉर्जेट फैब्रिक में इस तरह का फ्लोई काफ्तान स्टाइल को-ओर्ड सेट आपकी मॉम को बहुत एलीगेंट और क्लासी लुक देगा। मदर्स डे पर यह एक परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है।

35
बांधनी प्रिंट को-ओर्ड सेट

कॉटन फैब्रिक में बांधनी प्रिंट बहुत ही क्लासी और ट्रेंडी लगता है। यह आपकी मॉम को ऑफिस में एक फ्रेश और एलिगेंट लुक देगा। आप ग्रीन बेस में व्हाइट बांधनी प्रिंट या ब्लू बेस में व्हाइट बांधनी प्रिंट वाला को-ओर्ड सेट चुन सकती हैं। यह सिंपल होने के बावजूद बहुत स्टाइलिश लगता है।

45
शर्ट स्टाइल को-ओर्ड सेट

वर्किंग वुमन पर शर्ट स्टाइल को-ओर्ड सेट बहुत ही क्लासी लगता है। खासकर व्हाइट बेस में मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट वाला डिजाइन बहुत स्मार्ट और प्रोफेशनल लुक देता है। यह आपकी मॉम के स्टाइल को अपग्रेड करेगा और मीटिंग्स में उन्हें सबसे इंप्रेसिव दिखाएगा। इस तरह का को-ओर्ड सेट 1000 रुपए के अंदर आसानी से मिल जाएगा।

55
कलमकारी प्रिंट कॉर्ड सेट

गर्मियों में कॉटन कलमकारी प्रिंट बहुत ही प्लेजेंट और कंफर्टेबल लगता है। शर्ट स्टाइल शॉर्ट कुर्ता और स्ट्रेट कट पैंट वाला कलमकारी को-ओर्ड सेट आपकी मॉम के लिए एक परफेक्ट समर आउटफिट हो सकता है। यह आसानी से 600 से 700 रुपये में मिल जाता है। आप चाहें तो फैब्रिक खरीदकर इसे कस्टम स्टिच भी करवा सकती हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories