Published : Apr 25, 2023, 11:21 AM ISTUpdated : Apr 25, 2023, 11:51 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क.बिग बॉस 16’ से लाइमलाइट में आईं प्रियंका चाहर चौधरी मुश्किल में फंस गई हैं। उनपर कपड़े चोरी करने और स्टाइल कॉपी करने का आरोप लगाया गया है। पूर्व फ्लैटमेट ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करने की बात कही है।
फेमस डिजाइनर इशिता (Ishita) जो प्रियंका चाहर (Priyanka Chahar Choudhary) की फ्लैटमेट रह चुकी हैं ने आरोप लगया है कि अदाकारा ने उनके ब्रांडेड कपड़े चुराए और उनका स्टाइल भी कॉपी किया।इतना ही नहीं उन्होंने ऑनलाइन परेशान करने के लिए पीआर हथकंडों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।
26
विदेश में बस चुकी इशिता और प्रियंका चाहर के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक्ट्रेस ने बेज रफ़ल लहंगा पहने हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। इशिता ने जब यह देखा तो दावा किया कि यह लहंगा उन्होंने बनाया है और इसेअपनी फैशन लाइन के लिए डिज़ाइन किया था।
36
इशिता ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके के यह आरोप लगाया। हालांकि कुछ ट्वीट को उन्होंने बाद में डिलिट कर दिया। एक डिलिट किए गए ट्वीट में डिजाइनर ने दावा किया कि प्रियंका चाहर चौधरी ने उनके 30K पाउंड (30,67,011 रुपये) के कपड़े चुराए। उनके ट्वीट में लिखा था, “एक मानसिक पीआर टीम के साथ जुनूनी महिला जो दूसरों को परेशान करना बंद नहीं कर सकती। सिर्फ लोगों को प्रभावित करने के लिए पूरी शख्सियत का नाटक किया। वह सोचती है कि मेरी तरह दिखने की कोशिश करके और मेरे क्लोन की तरह कपड़े पहनकर वह उस व्यक्ति में बदल सकती है जो मैं हूं। हा! शायद एक अरब पुनर्जन्म के बाद। मेरे कपड़े 30 हजार पाउंड से ज्यादा के लिए चुराए, मैंने कुछ नहीं कहा।
46
इसके अलावा भी इशिता ने कई बात लिखी। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'वैसे मांग लेती तो में दे देती। बिना पूछे ही लेना और भागना ही चोरी करना है। लेकिन पीआर करना अच्छी बात नहीं है। खुद लड़ो इसे और खुद के लड़ाई पे पीआर करो। मुझे इस प्रकार के किसानों के साथ जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है।'
56
इसके अलावा इशिता ने जब मैं वापस इंडिया लौटूंगी तो प्रियंका चाहर के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगी।
66
बता दें कि बिग बॉस में आने के बाद प्रियंका चाहर एक पॉपुलर चेहरा बन गई हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैशन सेंस और आउटफिट की जमकर तारीफ होती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.