अगर आप चेहरे पर बर्फ लगा रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों को जान लें। कई बार स्किन ग्लो कराने के चक्कर में हम भयानक स्थिति में फंस जाते हैं। तो चलिए बताते हैं चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे और नुकसान।
चेहरे पर ग्लो के लिए कुछ महिलाएं घर पर आइस फेशियल करती हैं। लेकिन कई बार यह नुकसान भी कर जाता है। जिससे चेहरे की रंगत खराब हो जाती है। हालांकि आलिया भट्ट, भाग्यश्री जैसी कई अदाकाराओं के दिन की शुरुआत स्किन पर आइसिंग से होती है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह टिप्स सभी पर सूट करें।
27
स्किन पर पड़ सकते हैं फफोले
स्किन पर बहुत ज्यादा ठंडी चीज लगाने से फफोले पैदा हो सकते हैं। जो स्किन को खराब कर सकते हैं। अगर आप भी आइसिंग करना चाहती हैं तो इसे कपड़े या टॉवेल में लपेट कर इस्तेमाल करें। इससे फफोले निकलने से बच जाएंगे।
37
सेंसेटिव स्किन को पहुंचा सकता है नुकसान
अगर आपकी स्किन सेंसेटिव हैं तो भूलकर भी बर्फ को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। यह आपकी स्किन की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को आइसिंग से दूर रहना चाहिए।
47
स्किन ड्राय हो सकती है
अगर आप अपनी त्वचा पर ज्यादा बर्फ लगाती है तो इसके खराब होने का जोखिम बढ़ जाता है। इससे स्किन ड्राय होकर डैमेज हो जाता है।
57
मुंहासे का नहीं करता परमानेंट इलाज
यह भी जानना जरूरी है कि चेहरे पर बर्फ आपके स्किन को अस्थाई रूप से फिक्स करता है। यह कुछ समय के लिए स्किन को खूबसूरत बनाता है। लेकिन ज्यादा टाइम के लिए यह मुंहासे और झुर्रियों जैसी समस्याओं पर कोई असर नहीं डालता है।
67
माइग्रेन वाले नहीं लगाएं चेहरे पर बर्फ
अगर आप साइनेस और माइग्रेन के मरीज हैं तो भी बर्फ को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। इसकी वजह से आपका दर्द बढ़ सकता है।
77
आइसिंग फेसियल कैसे करता है काम
जब आप फेस पर बर्फ लगाते हैं तो तो रक्त वाहिकाएं (blood vessels) सिकुड़ जाती हैं। इससे सूजन कम हो जाती है, काले घेरे छिप जाते हैं। इसके अलावा रोम छिद्र कम हो जाते हैं और स्किन में फिर से जान आ जाती है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं सुबह उठते ही चेहरे पर बर्फ लगाती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.