
लाइफस्टाइल डेस्क. प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशल स्टार बन चुकी हैं। उनका भारत आना बहुत कम हो गया है। लेकिन जब भी आती हैं सोशल मीडिया पर सिर्फ उनके ही चर्चे होते हैं। इन दिनों वो अपने छोटे भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए वतन आई हैं। भाई के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में उनका स्टाइल चर्चा का विषय बना है। 42 साल की अदाकारा अपनी छोटी भाभी नीलम उपाध्याय पर लुक में भारी पड़ रही थीं।
रेड कलर की साड़ी में खूब जची प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने भाई की प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए मेजेंटा रेड साड़ी चुना था। बॉर्डर को छोड़कर पूरी साड़ी प्लेन थी। प्लेट के नीचे और पल्लू पर सीक्वेंस और जरी का काम किया गया था। साड़ी की फैब्रिक शिफॉन थी। इसके साथ पीसी ने ब्रालेट हैवी वर्क ब्लाउज पहना था। जिसकी वजह से शिफॉन की साड़ी हैवी लग रही थी।
अलग अंदाज में ज्वेलरी का किया चुनाव
पीसी ने मेजेंटा रेड साड़ी के साथ पर्ल रूबी चोकर और लेयर वाला नेकलेस पहना था। ईयरिंग्स उन्होंने बहुत छोटा रखा था। इसके साथ उन्होंने डायमंड ब्रेसलेट कैरी किया था। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बन बनाते हुए दोनों तरफ से लट निकाला था। पिंकिस मेकअप और रेड लिपस्टिक में वो बेहद ही खूबसूत लग रही थीं।
सिंपल साड़ी को स्टाइल करने का टिप्स
प्रियंक चोपड़ा ने शिफॉन की लाइटवेटेड साड़ी को हैवी लुक देने के लिए ब्रालेट सीक्वेंस और थ्रेड वर्क वाला ब्लाउज पहना था। इतना ही नहीं उन्होंने सिंपल नेकलेस की जगह चोकर और लेयर वाला नेकलेस पहन रखा था। जो साड़ी को कंप्लीमेंट कर रहा था। आप भी अगर सिंपल साड़ी को कुछ इस तरह स्टाइल करती हैं तो सस्ती साड़ी भी महंगी लगेगी।
पीसी की साड़ी कम कीमत में मिल जाएंगी
प्रियंका चोपड़ा की रेड साड़ी आपको कम कीमत पर भी मिल जाएंगी। ऑनलाइन साइट पर आप रेड कलर शिफॉन साड़ी डालें। वहां पर ढेरों ऑप्शन 1000-5000 रुपए के बीच में उपलब्ध है। उनमें से एक अपने लिए चुन लें और पीसी की तरह ब्लाउज जोड़कर पार्टी की जान बन जाएं। एक बात का ध्यान रखें, इस तरह की साड़ी के साथ ज्यादा हैवी मेकअप मत करें,लिपस्टिक को डार्क रख सकती हैं।
और पढ़ें:
ऑफिस जाएंगी बहार बनकर, पहनें श्वेता तिवारी सी 8 फ्लोरल सूट
सुराही सी लंबी दिखेगी छोटी गर्दन, अब सिलवाएं 7 Front Neckline Blouse
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.