शादी के बाद इतनी सस्ती सैंडल पहनी नजर आई परिणीति चोपड़ा, हाई हील्स छोड़ राघव की दुल्हनिया ने चुनी बहुत सिंपल जूती

Published : Sep 27, 2023, 08:04 AM ISTUpdated : Sep 27, 2023, 08:07 AM IST
Parineeti Chopra and Raghav Chaddha wedding

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में आप सांसद राघव चड्ढा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई, जहां वह खूबसूरत लिबास में दिखी और उसके साथ उन्होंने जूती पहनी। जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया, आइए आपको बताते हैं उसका प्राइज कितना है?

लाइफस्टाइल डेस्क: अक्सर हमें लगता है कि सेलिब्रिटीज बहुत महंगी महंगी चीज कैरी करते हैं, लेकिन कई बार वह बहुत कम कीमत की चीज भी कैरी की हुए नजर आते हैं और यह लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। ऐसे में फैंस भी उनकी तरह लुक को क्रिएट करना चाहते हैं। इसी तरह से हाल ही में आप सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी, जहां पर उन्होंने नियॉन ग्रीन कलर का प्लाजो सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने जो जूती पहनी उसकी कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और इसे बिना किसी टेंशन के आप भी खरीद सकते हैं।

परिणीति चोपड़ा का लेटेस्ट लुक

25 सितंबर, रविवार को उदयपुर में आप सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बाद सबसे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई, जहां पर वह नियॉन ग्रीन कलर का प्लाजो पैंट और लॉन्ग कुर्ता पहनी नजर आई। एक तरफ जहां उनका कुर्ता प्लेन था तो वहीं प्लाजो पर नीले रंग की हल्की कढ़ाई की गई। इसके साथ उन्होंने ट्रांसपेरेंट नियॉन कलर की चुन्नी पहनी, जिसमें बॉर्डर पर ब्लू कलर का पतला सा बॉर्डर दिया गया है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मांग में सिंदूर भरा, मंगलसूत्र पहना और गुलाबी रंग का चूड़ा कैरी किया। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया वह है परिणीति चोपड़ा की जूतियां। न्यूड शेड की इस जूती पर नेट का कपड़ा लगा हुआ और इस पर गोल्डन कलर का खूबसूरत वर्क किया हुआ है, जिससे इसका लुक बहुत ही अट्रैक्टिव लग रहा है।

सिर्फ इतने में आई परिणीति चोपड़ा की जूतियां

अगर आप भी परिणीति चोपड़ा की तरह जूतियां कैरी करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपकी जेब पर इतना ज्यादा प्रेशर नहीं आएगा, क्योंकि उनकी ये जूती केवल 4290 की है। जी हां, परिणीति चोपड़ा की यह जूतियां फीजी गोबलेट ब्रांड (Fizzy Goblet) की है। ऑनलाइन स्टोर पर इस जूती का प्राइज 4290 रुपए दिया गया है और इसमें आपको 36 से लेकर 41 साइज तक मिल जाएगा। तो अगर आप भी परिणीति चोपड़ा की तरह जूतियां कैरी करना चाहती हैं, तो इस साइट को विजिट कर सकती हैं।

और पढ़ें- Eid पर पहन लिए ये 10 बैकलेस शरारा सूट, तो अप्पी भी हो जाएंगी इंप्रेस

 

PREV

Recommended Stories

Extreme Cold में भी लगेंगे बेहद क्यूट, कॉलेज गर्ल के लिए विंटर आइडिया
Sensitive Skin के लिए बेस्ट है ये 5 बजट Moisturizers, तुरंत देगा राहत