Isha Ambani-Shloka Mehta की शादी भी फीकी, दुनिया की सबसे महंगी वेडिंग में खर्च हुए 914 करोड़ रु.

Published : Sep 25, 2023, 06:27 PM IST
Worlds most expensive wedding cost

सार

Worlds most expensive wedding cost: क्या आप जानना चाहते हैं कि आखिर दुनिया की सबसे महंगी शादी कौनसी है? वैसे ये साफ बता दें कि वर्ल्ड मोस्ट एक्सपेंसिव वेडिंग में कोई भारतीय दुल्हन नहीं थी।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी व आनंद पीरामल की शादी भारत की सबसे महंगी शादी में से एक मानी जाती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये दुनिया की सबसे महंगी शादी नहीं थी। साथ ही वर्ल्ड मोस्ट एक्सपेंसिव वेडिंग में कोई भारतीय दुल्हन नहीं थी। तो क्या आप जानना चाहते हैं कि आखिर दुनिया की सबसे महंगी शादी कौनसी है? दरअसल दुनिया की सबसे महंगी एक विदेशी वेडिंग है। ये कोई और नहीं बल्कि प्रिंस चार्ल्स व प्रिंसेस डायना की शादी है जो कि दुनिया की सबसे महंगी शादी थी। 

दुनिया की सबसे महंगी शादी में खर्च हुए थे इतने करोड़

जहां ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत आई थी। वहीं अनुमान है कि राजकुमारी डायना और प्रिंस चार्ल्स की भव्य और शाही शादी में 110 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की लागत आई थी, जो 914 करोड़ रुपये से अधिक बैठती है। राजकुमारी डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी ब्रिटिश शाही परिवार में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली घटनाओं में से एक थी, जिसे 28.4 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा था। प्रिंसेस डायना की शादी की पोशाक भी अब तक की सबसे एक्सपेंसिव शादी आउटफिट में से एक मानी जाती है।

इतने करोड़ का था दुल्हन का जोड़ा 

जहां प्रिंसेस डायना की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादी थी, वहीं दुनिया की सबसे महंगी शादी की पोशाक का रिकॉर्ड मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के पास है। जिन्होंने 90 करोड़ रुपये का सुनहरा और लाल लहंगा पहना था। प्रिंसेस डायना की प्रतिष्ठित शादी की पोशाक पूर्व पति-पत्नी डेविड और एलिजाबेथ एमानुएल द्वारा डिजाइन की गई थी। पोशाक में असली मोतियों को रेशम से सजाया गया था। ड्रेस की कीमत करीब 4.1 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

शादी में मिले 3000 से ज्यादा गिफ्ट

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स को उनकी सगाई और शादी के दिन 3000 से अधिक गिफ्ट मिले थे। जिनमें महंगे हीरे और सोने के गहने, दुर्लभ व महंगी घड़ियों के साथ महंगी क्रॉकरी शामिल थीं। शादी में 250 संगीतकारों ने लाइव संगीत बजाया था और समारोह में 1400 मेहमान मौजूद रहे थे। हालांकि चार्ल्स और डायना ने तलाक ले लिया था। फिर कुछ वर्षों बाद एक दुखद कार दुर्घटना में राजकुमारी की मृत्यु हो गई।

और पढ़ें-  10 हसीनाओं के आइवरी लहंगे, सहेली की शादी के लिए कराएं रीक्रिएट

श्लोका मेहता से फैशन में चार कदम आगे हैं उनकी बहन, करती हैं ये काम

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

यंग गर्ल्स ट्राय करें 6 हेयरस्टाइल, सारा तेंदुलकर से लें आइडिया
50 की उम्र में भी चाहिए जवां त्वचा? अपनाएं ये आसान होममेड फेस सीरम