Ubtan For Glowing Skin: राखी पर चेहरे का ग्लो देख सब पूछेंगे राज, डेली जरूर लगाएं ग्लोइंग उबटन

Published : Aug 22, 2026, 08:00 PM IST
Ubtan For Glowing Skin

सार

Homemade Ubtan For Glow: रक्षाबंधन 2026 पर चेहरे को नेचुरल ग्लो देना है तो घर पर बनाएं मूंग दाल, चावल, ओट्स, मुल्तानी मिट्टी और नीम से उबटन। जानें इसे बनाने, स्टोर करने और सही तरीके से चेहरे पर लगाने का आसान तरीका।

Homemade Ubtan for Glowing Skin: रक्षाबंधन 2026 पर अगर आप बिना ज्यादा मेकअप के चेहरे पर फ्रेश और नेचुरल ग्लो चाहती हैं, तो यह आसान होममेड उबटन ट्राई कर सकती हैं। मूंग दाल, चावल, ओट्स, मुल्तानी मिट्टी और नीम से बना पाउडर त्वचा को साफ और फ्रेश लुक देने में मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कि इस उबटन को कैसे तैयार करें और कैसे इसका इस्तेमाल करना है।

इन चीजों से तैयार करें उबटन पाउडर

इस उबटन के लिए मूंग दाल, चावल, ओट्स, मुल्तानी मिट्टी और सूखे नीम के पत्ते लें। सभी सामग्री को अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह सूखा लें। इसके बाद हर चीज को अलग-अलग पीसकर बारीक पाउडर बनाएं। सभी पाउडर को अच्छी तरह मिलाकर नमी से बचाकर एयरटाइट कंटेनर में रखें।

मूंग दाल और चावल का पाउडर

मूंग दाल और चावल को उबटन में ऐड करने से त्वचा की बेस पर मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हल्के तरीके से हटाने में मदद मिल सकती है। इनका पाउडर दरदरा रखें, ज्यादा बहुत मोटा न रखें, ताकि चेहरे पर लगाते समय ज्यादा स्क्रब न हो। खासकर सेंसिटीव स्किन पर हल्के हाथों से स्क्रब करें।

ओट्स और मुल्तानी मिट्टी का कॉम्बिनेशन

ओट्स पाउडर त्वचा को सॉफ्ट तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद करता है, जबकि मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्स्ट्रा तेल रिमूव करती है। अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो मुल्तानी मिट्टी की मात्रा कम रखें और पेस्ट बनाने के लिए सिर्फ पानी की जगह गुलाब जल या मॉइस्चराइजिंग बेस का यूज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- राखी पर एथनिक लुक में चाहिए ग्लो? न्यूड मेकअप का ये ट्रेंड बचाएगा हजारों रुपये

नीम पाउडर से बनाएं फेस पैक

नीम के पत्तों का पाउडर इस मिक्स में शामिल किया जाता है क्योंकि नीम पारंपरिक रूप से त्वचा की देखभाल में यूज होता रहा है। उबटन की थोड़ी मात्रा लेकर इसमें पानी या गुलाब जल मिलाएं। मुलायम पेस्ट बनाकर चेहरे पर पतली परत लगाएं और आंखों के आसपास का हिस्सा छोड़ दें।

ऐसे लगाएं और रखें त्वचा का ध्यान

पेस्ट को चेहरे पर बहुत हल्के हाथों से लगाएं और 1–2 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। पहली बार यूज करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। जलन, लालिमा या खुजली हो तो यूज न करें। इसे रोज लगाने के बजाय अपनी स्किन सेंसिटीव के अनुसार यूज करना बेहतर है।

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर हैवी ड्रेस के साथ पाएं सॉफ्ट ग्लो, लाइट मेकअप के लिए 5 टिप्स

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

चेहरे की डीप क्लीनिंग के 5 आसान तरीके, 40 में भी दिखेगा 25 जैसा ग्लो
रक्षाबंधन पर ऐसे सजाएं अपना घर, फूलों से लेकर रंगोली तक ये डेकोर आइडियाज आएंगे काम