Light Makeup for Raksha Bandhanl: रक्षाबंधन पर हैवी साड़ी या लहंगे के साथ ट्राई करें लाइट और सॉफ्ट ग्लो मेकअप। ग्लोइंग बेस, सॉफ्ट आई मेकअप, ब्लश और न्यूड लिप्स से पाएं एलिगेंट फेस्टिव लुक।

रक्षाबंधन पर अगर आप हैवी साड़ी या लहंगा वेयर कर रही हैं, तो उसके साथ हैवी मेकअप लगाने की गलती बिल्कुल ना करें। ऐसे में आपको लाइट मेकअप रखना चाहिए, जिससे कि आपकी ड्रेस के साथ चेहरे का लुक भी सुंदर दिखे। सॉफ्ट ग्लो मेकअप आपके चेहरे को फ्रेश और एलीगेंट दिखाता है। इसके लिए आपके चेहरे पर मेकअप की कई लेयर्स लगाने की बिलकुल जरुरत नहीं है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिसमें आप रक्षाबंधन पर बेहद खूबसूरत लाइट मेकअप कर सकती हैं।

ग्लोइंग बेस रखें लाइट

आपको हेवी ड्रेस के साथ फुल कवरेज फाउंडेशन लगाने की बजाय लाइट बेस का मेकअप का सलेक्शन करना चाहिए। आप चाहे तो लाइट वेट फाउंडेशन या फिर बीबी क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे की जिस भी स्थान पर दाग दिख रहा है वहां पर थोड़ी सी बीबी क्रीम लगाएं और नेचुरल और फ्रेश लुक पाएं।

आंखों के मेकअप को रखें सॉफ्ट

रक्षाबंधन में हेवी ड्रेस के साथ स्मोकी आई लुक से बचें। आपको ब्राउन बेस या फिर सॉफ्ट गोल्डन जैसे शेड्स का इस्तेमाल कर आंखों का मेकअप करना चाहिए। आप चाहे तो पतला आईलाइनर या हल्का मस्कारा लगा कर भी आपको आंखों को डिफाइन कर सकती हैं। इससे मेकअप भी कम दिखेगा और आप खूबसूरत लगेंगी।

ब्लश और हाइलाइटर से पाएं नेचुरल ग्लो

चेहरे पर फ्रेशनेस लाने के लिए पीच या सॉफ्ट पिंक ब्लश लगाएं। हल्के हाथों से ब्लेंड करने पर शाइन भी आएगी और फेस बैलेंस्ड दिखेगा। चाहें तो चीकबोन्स के ऊपर थोड़ा-सा हाइलाइटर लगाकर फेस की शाइन बढ़ाएं।

और पढ़ें: रक्षाबंधन में बालों को दें हल्का ट्विस्ट, ट्राय करें 7 पॉपुलर हेयरस्टाइल

लिपस्टिक में चुनें सॉफ्ट शेड

शिमरी एथनिक ड्रेस पहनी है तो, होंठों पर न्यूड, पीच, रोज पिंक या म्यूटेड ब्राउन शेड लिपिस्टिक लगाकर मेकअप पूरा करें। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगाकर होंठों को मॉइस्चराइज करें। इससे पूरा मेकअप बैलेंस लगेगा।

मेकअप स्प्रे का करें इस्तेमाल

मेकअप पूरा हो जाने के बाद आप मेकअप स्प्रे का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से मेकअप का ग्लो ज्यादा बढ़ जाता है। मेकअप स्प्रे के कारण मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा और पसीने में बहेगा नहीं।

और पढ़ें: Raksha Bandhan Gift: राखी गिफ्ट के लिए बेस्ट 9KT गोल्ड स्टड्स डिजाइन