
आजकल बालों से जुड़ी परेशानियां जैसे बाल झड़ना, रूसी, ड्राईनेस और पतले बाल हर किसी को सताती हैं। कुछ लोग इन समस्याओं के लिए पार्लर ट्रीटमेंट कराते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन रिजल्ट नहीं मिलता। अगर आप भी परेशान हैं, तो अब बालों की देखभाल के लिए अपनाएं चावल का पानी। इसमें मौजूद अमिनो एसिड, विटामिन्स और मिनरल्स बालों को पोषण देने का काम करते हैं। आइए जानें चावल का पानी इस्तेमाल करने के 5 बेस्ट तरीके, जो आपके बालों को बनाएंगे हेल्दी, शाइनी और स्ट्रॉन्ग।
सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें। उसमें पानी डालकर 15-20 मिनट तक भिगोएं। इस पानी को छान लें और हल्का गुनगुना कर लें और एक स्प्रे बोतल में भरें। स्कैल्प पर स्प्रे करें और 5-10 मिनट हल्की मालिश करें। 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। रोजाना लगाने से बाल मजबूत होंगे और झड़ना कम होगा।
एक कटोरी में चावल का पानी लें। फिर उसमें 1-2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अब अच्छे से मिक्स करें। फिर स्कैल्प और बालों पर लगाते हुए हल्की मालिश करें। जब ये सूख जाएं तो शैंपू कर लें। हफ्ते में एक बार इसे जरूर लगाएं।
एक बर्तन में रातभर के लिए 2 चम्मच मेथी भिगो दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें चावल का पानी मिलाएं। अच्छे से मिक्स कर स्कैल्प पर लगाएं। अब हल्की मालिश करें और सूखने पर शैंपू कर लें। आप इसे हफ्ते में 2-3 बार लगा सकती हैं।
एक कटोरी में चावल का पानी लें। फिर उसमें आधा नींबू का रस मिलाएं। मिक्स कर स्कैल्प पर लगाएं। फिर हल्की मालिश करें और सूखने पर शैंपू कर लें। आप हफ्ते में एक या दो बार जरूर ट्राई करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.