लाइफस्टाइल डेस्क.समंदर के अंदर के जीवन को देखने के लिए स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving) शानदार तरीका है। एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के शौकीन दुनिया भर के अलग-अलग देशों में जाते हैं। लेकिन भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां इसका एक्सपीरियंस लिया जा सकता है।
भारत के पास एक विशाल तटरेखा है। यहां पर तटीय क्षेत्रों में स्कूबा डाइविंग का मजा लिया जा सकता है। समुद्री जीवन ((Marine life) को समझने और देखने में दिलचस्पी लेने वाले लोग भारत के 7 जगहों पर रुख कर सकते हैं। आइए बताते हैं उनके बारे में।
28
अंडमान द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित इन द्वीपो पर आश्चर्यजनक जीव और वनस्पति पाए जाते हैं।अंडमान द्वीप समूह में स्कूबा-डाइविंग का अनुभव शानदार होता है। समंदर के अंदर प्रवाल भित्तियों को देखना,कछुए, ए, मंटा रे, ईल और बैटफिश साफ पानी के अंदर दिखाई देते हैं। अंडमान द्वीप समूह में स्कूबा डाइविंग करने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मध्य अप्रैल तक है।
38
लक्षद्वीप द्वीप समूह लक्षद्वीप वाटर स्पोर्ट्स और स्कूबा डाइविंग के लिए फेमस है। लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग का अनुभव साहसिक और रोमांचकारी होता है। नीले पानी के अंदर मछलियों को तैरते देखने का अनुभव काफी शानदार रहता है।लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग के लिए अक्टूबर से मई का महीना सबसे अच्छा होता है।
48
गोवा गोवा को देश की पार्टी की राजधानी के रूप में जाना जाता है। यहां समंदर के किनारे धूप सेंकने और पार्टी करने के लिए विदेशी सैलानी भी आते हैं। वॉटर एक्टिविटी यहां काफी होती है। जैसे पैरासेलिंग, जेट-स्की, सर्फिंग और बहुत कुछ आज़माते हैं। स्कूबा डाइविंग भी गोवा के समुद्र तटों पर किए जाने वाले कई खेलों में से एक है।
58
नेतरानी, कर्नाटक
कर्नाटक में नेतरानी द्वीप स्कूबा ड्राइविंग के लिए बेस्ट जगह है। छोटे से द्वीप में मछलियों, कछुओं, कोरल और व्हेल शार्क जैसे समुद्री जीव मिलते हैं। यदि आप प्रकृति और जीवों से प्यार करते हैं, तो नेतरानी आपके लिए जगह है। यहां स्कूबा डाइविंग करने का सबसे अच्छा समय सितंबर के मध्य से मई के अंत तक है।
68
कोवलम, केरल केरल का कोवलम भी एडवेंचर और वाटर एक्टिविटी के लिए फेमस है। तट का साफ पानी वनस्पतियों और जीवों का एक शानदार तस्वीर यहां देखने को मिलता है। यह जगह भारत में स्कूबा डाइविंग के लिए सबसे अच्छे स्थलों में से एक है। कोवलम में स्कूबा डाइविंग के लिए सितंबर से फरवरी तक का महीना अच्छा रहता है।
78
पुडुचेरी पुडुचेरी काफी खूबसूर जगहों में से एक है। यहां पर्यटक सर्फिंग से लेकर स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग तक के सभी वॉटर एक्टिविटी करते हैं। पुडुचेरी में स्कूबा डाइविंग करने का सबसे अच्छा समय फरवरी से अप्रैल और सितंबर से नवंबर तक होता है।
88
तारकरली, महाराष्ट्र तारकरली महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। शहर का तटीय जल साफ है और रंगीन समुद्री जीवन और शानदार कोरल से समृद्ध है। पर्यटकों को स्कूबा डाइविंग का अनुभव लेने के लिए दांडी समुद्र तट से तारकरली के शांत समुद्र तट पर ले जाया जाता है, जिसकी निगरानी पेशेवरों द्वारा की जाती है। तारकरली में स्कूबा डाइविंग करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल तक का होता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.