6 स्टाइलिंग हैक्स, जो बेसिक ड्रेस में भी आपको बनाएगा Expensive गर्ल्स

Published : Jun 12, 2026, 02:00 PM IST
Styling Hacks

सार

Styling Hacks To Look Expensive: एक्सपेंसिव लुक पाने के लिए सबसे जरूरी स्टाइलिंग हैक्स कौन से हैं? क्या बिना महंगे कपड़ों के भी स्टाइलिश और क्लासी दिखा जा सकता है? मोनोक्रोम ड्रेसिंग से लुक कैसे ज्यादा एलिगेंट बनता है? 

कई लोग सोचते हैं कि एक्सपेंसिव लुकपाने के लिए महंगे ब्रांड्स पहनना जरूरी है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। असल में, आपकी ड्रेस की कीमत नहीं बल्कि उसे पहनने और स्टाइल करने का तरीका आपको क्लासी और एलिगेंट बनाता है। सेलिब्रिटी भी एयरपोर्ट से लेकर ब्रंच तक इसलिए स्टाइलिश और लग्जरी लगती हैं क्योंकि उनका ग्रूमिंग और स्टाइलिंग हमेशा परफेक्ट होता है। आइए जानते हैं 6 आसान स्टाइलिंग हैक्स जो आपको बिना ज्यादा खर्च किए महंगा लुक दे सकता है।

अच्छी तरह से ग्रूम किया हुआ लुक

अगर आप एलिगेंट दिखना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने ग्रूमिंग पर ध्यान दें। हेल्दी स्किन जिस पर न्यूड मेकअप किया गया हो। ट्रिम किए हुए आइब्रो। इसके साथ बिना चिपिंग वाला नेल पेंट या नेचुरल नेल्स आपको इंस्टेंट साफ-सुथरा और रिफाइंड लुक देते हैं। इसके लिए आप स्किनकेयर और बेसिक ग्रूमिंग टूल्स में थोड़ा इंवेस्ट कर सकते हैं।

साफ और पॉइंटेड जूते

जूते आपके पूरे आउटफिट को बना या बिगाड़ सकते हैं। हमेशा साफ और पॉलिश किए गए शूज पहनें। ब्लैक, बेज और टैन जैसे न्यूट्रल रंग चुनें। पॉइंटेड हील्स या फ्लैट्स ज्यादा क्लासी लगते हैं। सस्ते में भी आप अगर इन बातों का ख्याल रखती हैं, तो एक क्लासिक लुक पा सकती हैं।

प्रेस किए हुए कपड़े

झुर्रियों वाले कपड़े कभी भी अच्छा इंप्रेशन नहीं देते। हमेशा ड्रेस आयरन या स्टीम किए हुए ही पहनें। एक अच्छी तरह प्रेस किया हुआ आउटफिट आपको तुरंत स्मार्ट और एलिगेंट दिखाता है।

सलीके से बने बाल

हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को कंप्लीट करता है। फ्रिंज फ्री और टाइडी बाल रखें। स्लीक बन, सॉफ्ट वेव्स या स्ट्रेट हेयर ट्राई करें। रेगुलर हेयर ट्रिम करवाते रहें। स्मूदिंग सीरम का इस्तेमाल करें। सेलिब्रिटी का ऑलवेज रेडी लुक इसी वजह से इतना परफेक्ट लगता है।

और पढ़ें: खुले बालों से लेकर सॉफ्ट वेव्स तक, कैटरीना कैफ के हेयर लुक्स हैं एवरग्रीन

मिनिमल स्टाइलिंग

कम चीजों में ज्यादा एलिगेंस दिखाना ही असली स्टाइल है। ज्यादा एक्सेसरीज से बचना चाहिए। एक स्टेटमेंट पीस काफी होता है। आप स्टड इयररिंग्य के साथ पतली चेन ज्यादा क्लासी लगती हैं।

मोनोक्रोम ड्रेसिंग

एक ही कलर टोन में आउटफिट पहनना बहुत एलिगेंट दिखता है। ऑल-व्हाइट, बेज या पेस्टल लुक ट्राई कर सकती हैं। एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स पहनें। सिंपल और क्लीन स्टाइल ज्यादा प्रीमियम लगता है मोनोक्रोम आउटफिट्स आपको तुरंत स्टाइलिश और परफेक्टली क्यूरेटेड लुक देते हैं।

और पढ़ें: मिनिमल से लेकर बोल्ड तक, 6 लेयर्ड नेकपीस देंगे सुपर स्टाइलिश वाइब्स

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रेड बांधनी साड़ी में चाहिए रॉयल लुक? गोल्डन बूटी से 2-कलर वाले 6 डिजाइन
Cute Sponge Holder: सिंक के पास यूं ही न रखें स्पंज, कोजी डेकोर के लिए चुनें क्यूट स्पंज होल्डर