पतली कमरिया-तिरछी नजरिया देख BF हो जाएगा लट्टू, पहनें Suhana Khan जैसे पेस्टल लहंगा

Published : May 22, 2025, 08:33 AM IST

Suhana Khan lehenga look: सुहाना खान के 24वें जन्मदिन पर देखें उनके शानदार लहंगा कलेक्शन की झलक। पेस्टल से लेकर फ्लोरल प्रिंट तक, हर लुक में दिखा सुहाना का जलवा।

PREV
15
सुहाना खान के लहंगे लुक्स

किंग खान की बेटी सुहाना 22 मई को अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में हम आपको दिखाते हैं उनके लहंगा लुक्स, जैसे सुहाना ने ऑफ व्हाइट कलर का पेस्टल लहंगा पहना हैं। जिसके ऊपर डल गोल्ड जरी वर्क किया हुआ है। प्लीटेड स्कर्ट के साथ उन्होंने बॉडी फिटेड प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज पहना हैं और ऑर्गेंजा चुन्नी कैरी की हैं।

25
फिश कट स्टाइल बॉडी फिटेड लहंगा

सुहाना खान की तरह डस्की स्किन टोन पर इस तरह का पीच लहंगा बहुत ही खूबसूरत लगेगा। जिसमें नेट फैब्रिक में वर्टिकल स्ट्राइप्स पर शिमर वर्क के साथ बॉडी फिटेड फिश कट स्टाइल लहंगा हैं और इसके साथ सुहाना ने एल्बो स्लीव्स डीप नेक ब्लाउज पहना हैं, जिसमें नीचे टैसल्स लटके हुए है। इसके साथ नेट की ही प्री ड्रेप चुन्नी ली है।

35
व्हाइट लहंगा लुक करें ट्राई

सुहाना खान की तरह अगर आप अपनी खूबसूरती को एन्हांस करना चाहती हैं, तो व्हाइट कलर का लखनवी कढ़ाई किया हुआ लहंगा पहन सकती हैं। जिसमें घेरदार स्कर्ट के साथ चौड़े स्ट्रैप वाला ब्लाउज और लखनवी वर्क ही चुन्नी है।

45
फ्लोरल प्रिंट लहंगा+ऑफ शोल्डर ब्लाउज

मॉडर्न लुक के लिए आप किसी शादी-पार्टी या ओकेजन में सुहाना खान की तरह स्काई ब्लू कलर के बेस में पीच और पिंक कलर के फ्लोरल डिजाइन का लहंगा पहन सकती हैं। इसके साथ कटवर्क किया हुआ ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहने और पीच कलर की चुन्नी हाथों में ड्रेप करें।

55
टोमेटो रेड+गोल्डन लहंगा

सुहाना खान की तरह डस्की स्किन टोन पर टोमेटो रेड कलर बहुत ही क्लासी लगता है। जैसे सुहाना ने गोल्डन हैवी वर्क किया हुआ टोमेटो रेड लहंगा पहना हैं। इसके साथ चुन्नी को शोल्डर पर लेकर बेल्ट लगाकर लुक को पूरा किया है। 

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories