Suhana Khan vs Aryan Khan: कौन ज़्यादा रईस? कौन कर रहा SRK का नाम रोशन
सुहाना खान और आर्यन खान, दोनों ही अपने-अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन कौन ज़्यादा अमीर है? जानिए उनकी नेट वर्थ और कामयाबी की कहानी।

सुहाना खान का 22 मई को 25 वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगी । वे साल 2026 में रिलीज होने जा रही किंग मूवी में अपने पिता शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अब फैशन डीवा बन चुकी हैं। कई कंपनियों के ऐड में भी वे नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी ब्रांड प्रमोशन करती हैं।
शाहरुख और गौरी के बेटे आर्यन खान अपनी सुहाना से तीन साल बड़े हैं। यहां हम सुहाना और आर्यन के करियर,अचीवमेंट और नेट वर्थ पर डिटेल शेयर कर रहे हैं।
सुहाना खान ने साल 2023 में नेटफ्लिक्स मूवी The Archies से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने इसमें वेरोनिका लॉज का किरदार निभाया था। वहीं वे अब अपने पिता शाहरुख खान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर मेगा बजट मूवी किंग के साथ डेब्यू करने जा रही हैं।
सुहाना ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया है। वे मुंबई के पृथ्वी थिएटर में भी अभिनय की बारीकियां सीख चुकी हैं।
जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुहाना खान की नेटवर्थ तकरीबन 13 करोड़ रुपये है। उन्होंने रियल एस्टेट में इंवेस्टमेंट किया है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में दो लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं।
12 नवंबर 1997 को जन्मे आर्यन खान, करन जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। एनिमेटेड फिल्म ‘हम हैं लाजवाब’ के लिए उन्होंने अपनी आवाज दी है।
मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढाई करे के बाद आर्यन खान ने university of southern california से फिल्म मेकिंग और राइटिंग का कोर्स किया है। वहीं स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से उन्होंने फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन में ग्रेजुएशन किया है।
आर्यन खान फिल्मों में एक्टिंग नहीं करने की बात कह चुके हैं। उनका इंटरेस्ट राइटिंग और डायरेक्शन में है। 2023 में आर्यन ने प्रीमियम फैशन और लिकर ब्रांड D'YAVOL X को लॉन्च किया, ये जैकेट्स और टी-शर्ट्स का लग्जरी ब्रांड बन गया है।
आर्यन ने 2025 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड ( the bastards of bollywood ) के साथ बतौर डायरेक्टर शुरुआत की है।
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन खान की कुल संपत्ति 80 करोड़ बताई गई है। उन्होंने भी रियल एस्टेट में इंवेस्ट में किया है। वे अपनी बहन सुहाना खान से 6 गुना ज्यादा अमीर हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

