
ट्रेवल डेस्क। जब बात हनीमून की आती है तो पहले भारतीयों की पहली पसंद मालदीव रही थी लेकिन वक्त के साथ ये फेवरेट डेस्टिनेशन पीछे होता जा रहा है। अब यंग कपल्स ऐसी जगह की तलाश में जहां वह रोमांच, एडवेंचर और संस्कृति का मजा एक साथ उठा सकें। दरअसल, MakeMyTrip की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 तक के बुकिंग डेटा का अध्यन करने के बाद सामने आया कि अब मालदीव की जगह थाईलैंड इंडियन कंपल्स का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है। जो खूबसूरत बीचों के शानदार एडवेंचर देता है। रिपोर्ट बताती है, 2023-24 में MakeMyTrip पर थाईलैंड के हनीमून पैकेज बुकिंग में सबसे अधिक हिस्सेदारी देखी गई। थाईलैंड ने साल-दर-साल 5.2% की बढ़त देखने को मिली। जबकि मालदीव के पैकेज में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के तौर पर इंडोनेशिया, मॉरीशस और वियतनाम की हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है।
ये भी पढ़ें- November Travel: जयपुर-उदयपुर नहीं, सर्दियों में घूमें ये राजस्थान की ये जगह
इंटरनेशनल ट्रिप के लिए भारतीयों की फेवरेट जगह
MakeMyTrip की रिपोर्ट बताती है कि इंडिया के अलावा भारत दूसरे देशों के रूख कर रहे हैं। जिनमें देश के आसपास के टूरिस्ट डेस्टिनेशन शामिल हैं। इनमें भूटान, अजरबेजान, मलेशिया, श्रीलंका और शीशेल्स शामिल हैं। यहां पर लगातार भारतीय टूरिस्टों में वृद्धि देखी जा रही है। वहीं, लंबी दूरी के लिए इंडियन कपल्स हनीमून जापान में मनाना पसंद करते हैं। एक साल में 388 प्रतिशत बुकिंग केवल जापान के लिए की गई है वहीं,अमेरिका- साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और साउथ कोरिया भी जोड़ों को खूब पसंद आ रहे हैं।
इंडिया में कपल्स का फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशंस
इंटरनेशनल ट्रिप के अलावा रिपोर्ट में देश के पॉपुलर हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताया गया है। जहां अंडमान निकोबार में केरल को पीछे छोड़ दिया है। अंडमान निकोबार हनीमून पैकेज बुकिंग में 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि कश्मीर तीसरे और गोवा दूसरे नंबर है। इससे इतर हिमाचल प्रदेश जाना अब लोग काम पसंद करते हैं और इसमें 4 तीसरी की गिरावट देखी गई है। वहीं, नॉर्थ ईस्ट उत्तराखंड महाराष्ट्र भी नए जोड़ों को खूब पसंद आ रहा है।
लग्जरी हनीमून डेस्टिनेशन के तलाश में इंडियन कपल्स
इंडियन कपल्स हनीमून के लिए ज्यादा से ज्यादा लग्जरी डेस्टिनेशन पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 68 फीसदी से ज्यादा न्यूली की कपल ने 4 स्टार या 5 स्टार होटल को चुन रहे हैं। जबकि फाइव स्टार होटल बुकिंग में 10 फ्ट की वृद्धि हुई है। डोमेस्टिक मल्टी सिटी टूर का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। चार से ज्यादा शहरों की यात्रा करने वाले कपल्स की संख्या 35 प्रतिशत से बढ़ाकर आप 40% तक हो गई है। वहीं, इंटरनेशनल सिटी टूर चुनने वाले जोड़ों की संख्या अब 32 से बढ़कर 47 फ़ीसदी हो गई है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.