Published : Jul 06, 2023, 06:47 PM ISTUpdated : Jul 06, 2023, 06:49 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क. हर लड़की की चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करती रहे। इसके लिए वो महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं शिवांगी जोशी की नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में। जो हर किसी के किचन में मौजूद होता है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता'फेम शिवांगी जोशी अपनी त्वचा की देखभाल नेचुरल चीजों से करती हैं। 'हर जिंदगी' से बातचीत में उन्होंने अपने ब्यूटी सीक्रेट का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो अपनी स्किन से लेकर बालों का ख्याल किचन में मौजूद चीजों से करती हैं। ये उनके मां के नुस्खे हैं।
26
बरसातें सीरियल की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने बताया कि बेसन, कच्चा दूध और दही से वो अपने खूबसूरती का ख्याल रखती हैं। तो चलिए बताते हैं कैसे इसका इस्तेमाल वो करती हैं।
36
बेसन का स्क्रब बनाती हैं
शिवांगी जोशी ने बताया कि वो बेसन का स्क्रब बनाकर पूरे बॉडी पर इस्तेमाल करती हैं। बेसन, कच्चा दूध और शहद को मिलाकर वो एक पेस्ट तैयार करती हैं और हाथ-पैर, गर्दन और चेहरे पर लगाकर वो 10 से 15 मिनट तक इस स्क्रब हल्के हाथों से करती हैं। फिर इसे धो लेती हैं। वीक में दो दिन आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
46
बेसन का स्क्रब लगाने के फायदे
इससे स्किन मुलायम बनता है।त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है। स्किन इन्फेक्शन को रोकने में मददगार होता है।
56
कच्चे दूध से फेस आइसिंग
शिवांगी जोशी कच्चे दूध से फेस आइसिंग करती हैं। कच्चे दूध को फ्रीज में जमा दें। इसके बाद चेहरे पर आइसिंग करें। इसके लगातार इस्तेमाल करने से चेहरा साफ होता है और निखार दिखाई देने लगता है।
66
बालों में दही का इस्तेमाल
शिवांगी जोशी बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए दही लगाती है। आप भी दही का मास्क बनाकर बालों में लगा सकते हैं। दही में शहद, नारियल तेल मिलाकर हफ्ते में दो दिन लगाने से बाल मजबूत होते हैं और चमकदार बनते हैं। आप चाहे तो इसमें अंडा भी मिला सकते हैं। इसका रिजल्ट बालों पर काफी शानदार नजर आता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.