
Suit Design by Chitrangada Singh: एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह 30 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। चित्रांगदा सिंह वेस्टर्न लुक के साथ ही अपने एथनिक वियर के लिए भी जानी जाती हैं। आप गणेश विसर्जन के दौरान चित्रांगदा के फैंसी एंब्रॉयडरी सूट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ फैंसी सूट डिजाइन के बारे।
हल्के फैब्रिक में सूट पहनना चाहती हैं तो चित्रांगदा सिंह की तरह गोटा पट्टी नेकलाइन वाले ऑर्गेंजा ग्रीन सूट ट्राई करें। सूट में पोल्का डॉट इसे बेहद गॉर्जियस लुक दे रहा हैं। साथ में ऑर्गेंजा दुपट्टा भी खास है। ऐसे शूट के साथ प्लेन पैंट बनवाएं। गणपति विसर्जन के दौरान हरे रंग का सूट आपके ओवरऑल लुक को खूबसूरत बना देगा।
और पढ़ें: गणेश विसर्जन में दिखें सुपर स्टाइलिश, करें भूमि पेडनेकर से 4 हेयर डू
चित्रांगदा सिंह ने व्हाइट कलर का एंब्रॉयडरी अनारकली सूट पहना है। सूट की खासियत इसकी नेट वाली चुन्नी है। अनारकली सूट के साथ चित्रांगदा ने मैचिंग व्हाइट कलर का पेंट पहना है। लुक को खास बनाने के लिए एक्ट्रेस ने ब्रेड के साथ सफेद रंग के फूलों का गजरा भी लगाया है। कुंदन ज्वेलरी और माथे पर बिंदी के साथ एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। आप भी गणेश विसर्जन के दौरान चित्रांगदा सिंह सा व्हाइट अनारकली सूट लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
पूजा पाठ से लेकर खास मौकों तक में बांधनी प्रिंट के रेड रंग के सूट बहुत खूबसूरत दिखेंगे। ऐसे सूट के साथ आप प्लेन या बांधनी प्रिंट दुपट्टा वियर कर सकती हैं। साथ में मिनमल मेकअप संग सज जाएं।
और पढ़ें: नवरात्रि में गृहलक्ष्मी दिखेंगी शालीन संस्कारी, पहनें 6 सिंदूरी लाल फैंसी साड़ी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.