Dog Bite First Aid: कुत्ते के काटने का रामबाण इलाज क्या है?

Published : Jul 12, 2025, 02:59 PM IST
कुत्ते के काटने पर क्या करें?

सार

Dog Bite First Aid: कुत्ते के काटने पर जान को खतरा न हो, इसके लिए तुरंत क्या करना चाहिए, यहां जानें।

पालतू कुत्ते तो सभी को पसंद होते हैं। ज्यादातर घरों में कुत्ते पालतू जानवर के रूप में होते हैं। लेकिन, उनसे खतरा भी होता है। यानी अगर कुत्ता काट ले तो इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कुछ कुत्तों के काटने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। रेबीज जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए, चाहे आपके घर का कुत्ता हो या गली का, अगर वो काट ले तो जरूर इलाज करवाएं। नहीं तो जान को खतरा हो सकता है। तो चलिए, इस पोस्ट में कुत्ते के काटने पर तुरंत क्या करना चाहिए, इसके बारे में जानते हैं।

कुत्ते के काटने पर तुरंत करें ये काम (What to do after dog bite?)

कुत्ते के काटने पर घबराएं नहीं। सबसे पहले काटे हुए हिस्से को 10 से 15 मिनट तक साबुन लगाकर बहते पानी से धोएं। ऐसा करने से वायरस शरीर में फैलने से रुक जाएगा। उसके बाद तुरंत अस्पताल जाएं। डॉक्टर घाव की गंभीरता के हिसाब से इंजेक्शन लगाएंगे। कुत्ते के काटने से रेबीज के साथ टिटनेस का भी खतरा होता है, इसलिए उसका भी इंजेक्शन जरूर लगवाएं। कम से कम चार से पांच डोज लगवाएं। ऐसा करने से आप रेबीज के खतरे से बच जाएंगे। साथ ही, डॉक्टर द्वारा बताए गए खाने ही खाएं।

कुत्ते के काटने के बाद न खाएं ये चीजें (Foods Avoid after Dog Bite?)

1. मीठा : मीठा खाने से सूजन हो सकती है, घाव देर से भरेगा और दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं।

2. सख्त चीजें : अगर कुत्ते ने आपके मुंह के पास या चेहरे पर काटा है, तो चबाने में बहुत दिक्कत होगी। इसलिए सख्त चीज़ें खाने से बचें। नहीं तो घाव और बिगड़ सकता है।

3. दूध से बनी चीजें: दूध, दही, पनीर जैसी चीजें खाने से बचें। ये शरीर में बलगम बनाती हैं और बैक्टीरिया बढ़ाकर इंफेक्शन का खतरा बढ़ा सकती हैं।

4. शराब : कुत्ते के काटने के बाद शराब न पिएं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

5. मसालेदार खाना : खट्टा और तीखा खाना घाव में जलन और दर्द पैदा कर सकता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

सर्दियों में हर बार जम जाता है नारियल तेल? ये 4 स्मार्ट ट्रिक्स सेकंडों में बना देंगी लिक्विड
दिखने में एक पर आसामान जमीन का है फर्क, जानें बांधनी और चुनरी प्रिंट में अंतर