World dance day 2023: डांसिंग के ये फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, ना सिर्फ वजन कम करने बल्कि तनाव को दूर करने में भी है कारगर

Published : Apr 29, 2023, 08:28 AM ISTUpdated : Apr 29, 2023, 08:31 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: आज यानी कि 29 अप्रैल को वर्ल्ड डांस डे मनाया जा रहा है। इसका मकसद डांस की विभिन्न कलाओं को बढ़ावा देना और दूसरों को डांस करने के लिए प्रेरित करना है। डांस करने से कई सारे हेल्थ बेनिफिट भी मिलते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कैसे...

PREV
17
क्यों जरूरी है डांस

रेगुलर डांस करने से दिल और फेफड़े बेहतर काम करने लगते हैं। मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और आप फ्लेक्सिबल होते हैं। इतना ही नहीं वेट को मैनेज करने के लिए डांसिंग बेहतरीन विकल्प है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। ये तनाव को कम करने में भी मददगार होता है।

27
डांस करने के फायदे

कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ सुधारे

डांस एक एरोबिक एक्सरसाइज है, जो हार्ट रेट को बढ़ाता है और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। यह लो या हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। रेगुलर डांस करने से हृदय रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है।

37
फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

जब आप डांस करते हैं तो आपका शरीर बहुत ज्यादा लचीला बना जाता है, जिससे आपकी बॉडी बहुत फ्लेक्सिबल हो जाती है और आप अपने शरीर को बेहतर ढंग से संतुलित भी कर पाते हैं।

47
मांसपेशियों को मजबूत बनाएं

डांस शरीर में मांसपेशियों को मजबूत करने और बॉडी को टोन करने का शानदार तरीका है। यह मांसपेशियों को बहुत धीरज के साथ बेहतर बनाता है और मांसपेशियों की चोट के जोखिम को भी कम करने में मदद कर सकता है।

57
तनाव और चिंता कम करें

डांस करना बहुत ही मजेदार और सुखद अनुभव आपको दे सकता है। ऐसे में जो लोग तनाव, चिंता या अवसाद से गुजर रहे हैं उनके लिए डांस एक बेहतरीन विकल्प है, जो आपके मूड को बूस्ट करता है।

67
सोशल इंटरेक्शन बढ़ाएं

जब डांस ग्रुप में किया जाता है तो यह आपके सोशल इंटरेक्शन को बढ़ाता है और आपके अकेलेपन की भावना को कम करने में मदद करता है।

77
वेट लॉस का शानदार तरीका

अक्सर आपने देखा होगा कि जिम छोड़ने के बाद दोबारा वजन बढ़ जाता है, लेकिन जब आप डांस करते हैं और कैलोरी को बर्न करते हैं तो एक नेचुरल व्यायाम होता है जो आपके वजन घटाने में मददगार होता है और यह दोबारा वजन बढ़ने भी नहीं देता है।

और पढ़ें- संडे हो या मंडे क्या रोज अंडे खाना है सही? जानें फायदे और नुकसान

Recommended Stories