Health

संडे हो या मंडे क्या रोज अंडे खाना है सही? जानें फायदे और नुकसान

Image credits: Getty

नाश्ते में अंडा

अंडा स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होता है। इसलिए लोग नाश्ते में अंडा खाना पसंद करते हैं।इसे उबालकर या फिर ऑमलेट बनाकर ज्यादातर लोग खाते हैं।

Image credits: Getty

अंडे में मौजूद पोषक तत्व

अंडे में प्रोटीन, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स, आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं। इसके अलावा जेक्सैंथिन और ल्यूटिन पाया जाता है।

Image credits: Getty

अंडा खाने के फायदे

अंडा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। वजन कम होता है।आंखों को ठीक रखता है। दिमाग तेज करता है। मांसपेशियों का निर्माण करता है। एनर्जी का संचार करता है। अंडा कैंसर से बचाता है।

Image credits: Getty

क्या हर रोज अंडा खाना चाहिए

अंडा स्वाद में अच्छा होता है और आसानी से इसे कुक किया जा सकता है। कुछ लोग डेली कई-कई अंडे खा लेते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदेय होता है।

Image credits: Getty

ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है

ज्यादा अंडा खाने से वजन बढ़ता है। शरीर में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन और फैट बढ़ता है। इतना ही नहीं ब्लड प्रेशर भी इसकी वजह से बढ़ सकता है।

Image credits: Getty

कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है

अंडे में कोलेस्ट्रॉल की समृद्ध मात्रा पाई जाती है। नियमित रूप से अधिक मात्रा में इसके सेवन से हृदय रोग के जोखिम बना रहता है।

Image credits: Getty

एलर्जी हो सकती है

अंडा रोज खाने से एलर्जी भी हो सकती हैं। कई लोगों को अचानक अंडे के सेवन से एलर्जिक रिएक्शन हो जाता है ।

Image credits: Getty

इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ता है

डायबिटीज पेशेंट को ज्यादा अंडा नहीं खाना चाहिए। इतना ही नहीं जो लोग एक दिन में कई-कई अंडे खाते हैं वो डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। इससे इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ता है।

Image credits: Getty

पेट दर्द की बन सकती है वजह

डेली जरूरत से ज्यादा अंडा खाने से पेट में ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। शरीर में हीट हो जाती है। पेट में ऐंठन, मतली की परेशानी होती है।

Image credits: Getty

कितना खाएं अंडा

अगर आप अंडा खाने के शौकीन हैं तो हर रोज एक से दो अंडा खा सकते हैं। गर्मी के मौसम में एक अंडा खाना बेहतर होगा। डायबिटीज और हार्ट पेशेंट को डॉक्टर के सलाह पर अंडे का सेवन करना चाहिए।

Image credits: Getty