World ocean day 2023: क्यों मनाया जाता है महासागर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस बार की थीम

Published : Jun 08, 2023, 08:05 AM IST
World ocean day 2023

सार

World ocean day 2023: दुनिया भर में हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को इसके संरक्षण और महत्व के बारे में बताया जा सके।

लाइफस्टाइल डेस्क: पर्यावरण संतुलन के लिए महासागर और समुद्रों को स्वच्छ रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि पृथ्वी का करीब दो-तिहाई हिस्सा महासागरों से घिरा हुआ है। महासागर के प्रदूषित होने से जलीय जीवन खतरे में है। ऐसे में इसका संरक्षण बहुत जरूरी हो जाता है। इसी कारण हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस यानी कि वर्ल्ड ओशन डे मनाया जाता है, ताकि लोगों को महासागरों के संरक्षण और उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया जा सके।

वर्ल्ड ओशन डे का इतिहास

साल 1992 में कनाडा के इंटरनेशनल सेंटर फॉर ओशन डेवलपमेंट और ओशन इंस्टीट्यूट ऑफ कनाडा ने पृथ्वी शिखर सम्मेलन में रियो डी जेनेरियो में हुए पृथ्वी ग्रह फोरम में हर साल विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। जिसका मकसद लोगों को महासागरों का महत्व, महासागरों के लिए नागरिकों का एक आंदोलन विकसित करना था। साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता दी। जिसके बाद हर साल 8 जून को ओशन प्रोजेक्ट और वर्ल्ड ओशन नेटवर्क के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया जाने लगा।

वर्ल्ड ओशन डे का महत्व

महासागरों से हमें खाने से लेकर दवाएं तक मिलती है और यह जीव मंडल का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, इसलिए महासागरों का संरक्षण बहुत ज्यादा जरूरी है। जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के कारण महासागरों को बहुत नुकसान हो रहा है, जबकि समुद्र पृथ्वी का एक अहम हिस्सा है, लेकिन हम इसके संरक्षण पर कोई ध्यान नहीं देते और इसे दूषित करते हैं। ऐसे में महासागरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।

विश्व महासागर दिवस 2023 की थीम

इस साल विश्व महासागर दिवस  की थीम Planet Ocean tides are challenging (ग्रह महासागर ज्वार चुनौतीपूर्ण हैं) रखी गई है, ताकि महासागरों को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि विकास के लिए समुद्र या महासागर जरूरी हैं। इस बारे में संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल ने कहा कि जैसे हम महामारी को समाप्त करने और बेहतर निर्माण के लिए काम करते जा रहे हैं। वैसे ही हमारे पास समुद्र प्राकृतिक दुनिया के साथ आगे की जनरेशन की जिम्मेदारी भी हैं।

और पढ़ें- World Brain Tumor Day: 7 लक्षण करते हैं ब्रेन ट्यूमर का इशारा

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन