Published : Mar 03, 2023, 11:12 AM ISTUpdated : Mar 03, 2023, 11:19 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क. 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे यानी विश्व वन्यजातीव दिवस मनाया जाता है। वन्य जीव-जंतु सुरक्षित रखने के लिए साल 2014 से इस दिन की शुरुआत हुई थी। हम भारत के उन दुर्लभ जानवरों के बारे में यहां बताएंगे, जिसकी दुनिया दीवानी है।
सबसे पहले वाइल्डलाइफ डे के इतिहास और थीम के बारे में बात कर लेते हैं। 3 मार्च ही वर्ल्ड लाइफ डे क्यों मनाया जाता है इसका इतिहास कुछ ऐसा है। दरअसल, दुनिया भर में विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं , फल-फूलों के इंटरनेशनल ट्रेड को बैन करने के लिए 3 मार्च 1973 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पर साइन हुए थे। इसी दिन की याद में UNGA के 63वें सत्र में तय हुआ कि हर साल 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे (World Wildlife Day) मनाया जाएगा। World Wildlife Day का इस साल का थीम "वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी" (Partnerships for Wildlife Conservation) रखा गया है।
26
बंगाल टाइगर की मस्त चाल की दीवानी दुनिया
चलिए अब बात करते हैं भारत के वो 5 जानवर जिसे देखने दुनिया भर के लोग आते हैं। पहले नंबर पर है बंगाल टाइगर। मस्त चाल और बेइंताह खूबसूरती समेट बंगाल टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है। साल 2012 में बंगाल टाइगर्स की संख्या 1000 के नीचे आ गई थी। जिसके बाद से इसे लुप्तप्राय वन जीव के सूची में डाल दिया गया था। लेकिन इसे गंभीरता से सरकार ने लिया। साल 2016 में इसकी संख्या बढ़ गई। भारत में 2,226 बंगाल टाइगर हैं। कान्हा नेशनल पार्क समेत कई वन्य स्थलों पर इसे देखने के लिए अलग-अलग जगहों से लोग आते हैं।
36
हाथी मेरे साथी
भारत की संस्कृति में हाथी के एक अहम स्थान हैं। यहां हाथी को लोग पूजते हैं, तो हाथी को दोस्त भी मानते हैं। दक्षिण भारत में हाथी की सबसे ज्यादा आबादी पाई जाती है। पश्चिम बंगाल, केरल और असम में हाथियों की मस्त चाल को देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश में स्थित कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में हाथी को देखने लोग आते हैं।
46
गैंडा की ये है खासियत
भारतीय गैंडा, जिसे वन-हॉर्नेड गैंडा भी कहा जाता है यह भारतीय उपमाद्वीप का मूल जानवरा है। पोबिटोरा वन्यजीव अभयारण्य और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय गैंडों को देखने अलग-अलग मुल्कों से लोग आते हैं। बता दें कि गैंडा की नजर कमजोर और वजन भारी होती है, जिसकी वजह से वो दुश्मन के जल्द शिकार हो जाते हैं। वो खुद की सुरक्षा के लिए वो ऊंचे घास के मैदानों या हिमालय की तलहटी में छिपे होते हैं।
56
बब्बर शेर पर दिल हारे
शेर वैसे तो दुनिया के अलग-अलग मुल्कों में पाए जाते हैं। लेकिन भारतीय शेरों की बात ही कुछ और है। भारत में गिर और जूनागढ़ के जंगलों में ये पाए जाते हैं। ग्रेट इंडियन लायन को भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर भी दिखाया गाय है। जो शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक है।
66
तेंदुआ की चाल पर हो जाए दीवाने
भारतीय तेंदुआ भारत के सबसे उत्तम दर्जे के जानवरों में से एक है। पेड़ पर चढ़ने और तैराक के लिए यह जाना जाता है। तेंदुआ 5 बड़ी बिल्लियों की प्रजाति में से सबसे बड़ा है। साल 2008 में इस जानवर को भी IUCN ने लुप्त होने वाले जानवरों के लिस्ट में डाला था। तो देर किस बात की वाइल्ड लाइफ को जानने के लिए आज जू (zoo) जाने का अच्छा मौका है। बच्चों के साथ जू घूमने जाइए और उन्हें वन्यजीवों के बारे में जानकारी दीजिए।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.