
Yuzvendra Chahal Girlfriend RJ Mahvash: आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) जीतकर 13 साल बाद ट्रॉफी घर लाने वाली टीम इंडिया की जितनी चर्चा हो रही है। उतनी ही चर्चा युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal Girlfriend) भी बंटोर रहे हैं। वह मैच देखने मिस्ट्री गर्ल के साथ पहुंचे थे। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि आरजे महवश हैं। जो आरजे होने के साथ प्रैंक वीडियो बनाने के लिए जानी जाती हैं। दोनों को एक साथ देख अफयेर की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। खैर, दोनों के बीच क्या रिश्ता है ये तो चहर-महवश ही बता सकते हैं लेकिन महवश खूबसूरती में अच्छी-अच्छी हसीनाओं को मात देती है। ऐसे में हम आपके लिए उनके लेटेस्ट लिपस्टिक शेड (Best Lipstick Shades for Girls) लेकर आए हैं।
आरजे महवश ने बैंगनी रंग के सलवार सूट के साथ लुक बिल्कुल मिनिमल रखा है। एक्ट्रेस ने न्यूड पिंक शेड (Nude Pink Lipstick) लगाई है। अगर आप डार्क कलर के कपड़े पहन रही हैं तो लिपस्टिक हमेशा मिनिमल रखें। ये लुक इंहेंस करने के साथ एलीगेंट दिखाता है। बाजार में न्यूड शेप की पिंक लिपस्टिक (Pink Lipstick) 300 रु तक मिल जाएगी।
मेकअप कलेक्शन में ट्रांसपेरेंट न्यूड लिपस्टिक (जरूर होनी चाहिए। ये हर स्किन स्टोन पर खिलती है। आप ज्यादा वाइब्रेंट लिपस्टिक पसंद नहीं करते हैं तो आरजे महवश की लिपस्टिक चुनें। महवश ने नेचुरल लुक के साथ ट्रांसपेरेंट लुक चुना है।
आजकल ग्लॉसी ब्राउन न्यूड लिपस्टिक हर लड़की की पसंद हुई है। चाहे फेयर टोन हो या फिर डार्क स्किन ये लिपस्टिक हर फेस पर खिलती है। हालांकि आप चेहरे के अकॉर्डिंग कलर शेड्स चुन सकते हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन इस तरह की कई लिपस्टिक आपको बजट के अकॉर्डिंग मिल जाएंगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.