दम तोड़ते रिश्ते!14 साल की लड़की ने बड़े भाई का काट डाला गला, वजह जान हो जाएंगे परेशान

Published : May 05, 2024, 09:42 AM IST
MURDER in up

सार

जिस भाई की कलाई पर वो राखी बांधती है, उसकी का गला उसने काट दिया। 14 साल की लड़की की हैवानियत देखकर हर कोई दंग है। वजह आपको परेशान करके रख देगी।

रिलेशनशिप डेस्क. हर साल वो अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की दुआ मांगती होगी। उसी भाई की सांसे उसने रोक दी। 14 साल की उम्र में एक लड़की का इतना खतरनाक रूप शायद ही कोई सोच सकता है। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-हुईखदान-गंडई (केसीजी) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से गला काट दिया। पढ़कर कांप गए ना, एक बच्ची और इतनी उसके अंदर शैतानियत कैसे आ गई।

फोन पर बात करने से मना किया तो भाई की कर दी हत्या

पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। लड़की से जब इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी बताई।घटना के वक्त वो और उसका 18 साल का भाई अकेले घर पर थे। बाकि सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान वो फोन पर बात कर रही थीं। भाई को यह रास नहीं आया। उसने फोन पर लड़कों से बात करने के लिए डांटा। उसने फोन का इस्तेमाल करने से मना कर दिया। आरोपी को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने सोते हुए भाई को मौत के घाट उतार दिया।

भाई की हत्या के बाद लड़की जाकर नहाई

बताया जा रहा है कि उसने गुस्से में कुल्हाड़ी से उसके गर्दन पर वार कर दिया। जिससे लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। भाई की हत्या करने के बाद लड़की नहाने चली गई और कपड़े पर लगे खून के धब्बों को साफ कर दिया। लेकिन बाद में उसने पड़ोसियों को बताया कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है। पुलिस को सूचना मिलने पर वो वारदात स्थल पर पहुंची।

नाबालिग ने कबूल किया अपना गुनाह

लड़की के बर्ताव पर पुलिस को शक हुआ और उसने उससे पूछताछ की। जिसके बाद नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मामला दर्ज करके पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। रिश्ते में कत्ल की घटना आए दिन सामने आती है। सवाल है कि एक इंसान के अंदर इतना गुस्सा कहा से आ रहा है कि वो रिश्ते को पहचान भी नहीं पा रहा है। बहुत जरूरी है कि बचपन ही बच्चों के अंदर इंसानियत, प्यार का पाठ पढ़ाया जाए ताकि उनके अंदर शैतानियत हावी ना हो पाए।

और पढ़ें:

इस स्थिति में पत्नी को पति का कर देना चाहिए त्याग, नहीं तो...

मर्द को कब करनी चाहिए दूसरी शादी? तलाक के बाद करें इतना इंतजार

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!