
रिलेशनशिप डेस्क. बिहार के खगड़िया में दो महिलाओं की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन दो महिलाओं का दिल एक दूसरे के पतियों पर आ जाता है। फिर पतियों की होती है अदला-बदली। हैरानी होगी ये जानकर की दोनों महिलाओं के बच्चे भी हैं। चलिए बवाल-ए-इश्क की पूरी कहानी तफ्तीश से बताते हैं।
चार बच्चों की मां को हुआ किसी और से प्यार
खगड़िया के चौथम प्रखंड इलाके से यह मामला जुड़ा है। हरदिया गांव में रहने वाले नीरज की शादी पसराहा गांव के रूबी देवी से साल 2009 में हुई थी। जिंदगी की गाड़ी अच्छी चल रही थी, चार बच्चे भी इनके हुए। लेकिन साल 2022 में तस्वीर बदल गई। रूबी को जनवरी 2022 में मायके में रहने वाले मुकेश कुमार से प्यार हो गया। जी हां चार बच्चों की मम्मी का दिल किसी और पर आ गया था।
नीरज ने मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कराया
मुकेश भी पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और मंदिर में एक दूसरे से शादी कर ली। पत्नी की बेवफाई से नाराज नीरज ने मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इतना ही नहीं इसे लेकर पंचायत भी लगी। करीब एक साल तक मामला चला। लेकिन रूबी वापस नहीं लौटी। वो मुकेश के साथ खुश थी।
मुकेश की पत्नी से नीरज को हुआ प्यार
इधर नीरज ने मुकेश से बदला लेने की ठानी। उसने मुकेश की पत्नी जिसका नाम भी रूबी था उसे कॉल करना शुरू कर दिया। अजीब बात हैं ना दोनों महिलाओं का नाम रूबी है।नीरज और रूबी के बीच बातचीत होने लगी और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। दो बच्चों की मां से नीरज 18 फरवरी को कोर्ट में जाकर दोनों ने शादी कर ली। नीरज ने मुकेश के बच्चों को अपना बना लिया। दोनों नए जोड़े अब मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रहते हैं। स्थानीय लोग ने बताया कि नीरज जहां टाटा कंपनी में काम करता है। वहीं मुकेश मजदूर है।
और पढ़ें:
दुबई में मुकेश अंबानी का है 650 करोड़ का आलिशान विला, देखें Inside Photos
Heatwave का बरपने वाला है कहर, जानें क्यों चाय-कॉफी और प्रोटीन वाले फूड से करना चाहिए परहेज
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.