फ्रीजर में 2 साल तक रखा पिता की डेड बॉडी, 52 साल के बेटे की करतूत जान दहल जाएंगे

Published : Mar 29, 2023, 01:40 PM IST
dead body

सार

एक 52 साल के बेटे ने अपने 71 साल के पिता का शव 2 साल तक फ्रीजर में छुपाकर रखा। इतना ही नहीं वो उनके कार्ड से लगातार शॉपिंग भी करता रहा। जब पूरा मामला खुला तो हर कोई हैरान रह गया।

रिलेशनशिप डेस्क. लालच में इंसान इतना अंधा हो जाता है कि उसे सही और गलत का फर्क नजर नहीं आता है। पिता की मौत पर जहां एक बेटे को उनका सही तरीके से अंतिम संस्कार करना चाहिए था, वहीं एक बेटे ने लालच में उनका शव छुपाकर रखा। दो साल तक उसने अपने पिता का शव फ्रीजर में रखा और उनके कार्ड से शॉपिंग करता रहा। बेटे की उम्र के बारे में जानेंगे तो और भी हैरानी होगी।

मृत पिता के पैसों का कर रहा था फर्जी तरीके से इस्तेमाल

इंग्लैड के साउथ डर्बीशायर में इस घटना को अंजाम दिया गया। 52 साल के डैमियन जॉनसन (Damion Johnson) पर अपने 71 साल के पिता जॉन वेनराइट ( John Wainwright) के शव को छुपाने का आरोप लगा है। वो अपने पिता का शव फ्रीजर में छुपाकर वहीं रहता था। इतना नहीं उनके कार्ड का इस्तेमाल पैसे निकालने और सामान के भुगतान के लिए किया करता था।

दो साल तक छुपाकर रखा शव

डर्बीशायर लाइव की रिपोर्ट के अनुसार,सितंबर 2018 में वेनराइट का निधन हो गया था। इसके बाद उनका शव फ्रीजर में रखा गया था। अगस्त 2020 तक खोजा नहीं गया था। हालांकि अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि वेनराइट का निधन कैसे हुए। मारा गया या फिर नेचुरल डेथ था। इस पर जांच चल रही है।

उच्च न्यायालय में होगी सुनवाई

पुलिस की गिरफ्त में आए जॉनसन के ऊपर चार आरोप लगे हैं। जिसमें मृत शरीर को लीगल और सभ्य तरीके से दफन नहीं करने का आरोप। इसके अलावा तीन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मजिस्ट्रेट की सुनवाई के दौरान यह कहा गया कि जॉनसन पर गंभीर आरोप की सुनवाई केवल उच्च न्यायालय में हो सकती है।आरोपी को जमानत देते हुए, मजिस्ट्रेट क्रिस्टोफर वॉकर ने कहा, 'आप पर चार आरोप लगे हैं और सबसे गंभीर आरोप केवल क्राउन कोर्ट में सुना जा सकता है और इस तरह आपका मामला डर्बी क्राउन कोर्ट में भेजा जाएगा।'

कथित तौर पर ये अपराध तब हुए जब जॉनसन और वेनराइट बर्मिंघम शहर के केंद्र में क्लीवलैंड टॉवर, होलीवेल हेड के एक फ्लैट में रहते थे। अब आरोपी बेटे की पेशी क्राउन कोर्ट में होगी।अगले महीने वो अपनी दलील को कोर्ट में दर्ज कराएंगे।

और पढ़ें:

Ramadan 2023: रमजान में बनाएं टेस्टी चिकन मुगलई पराठा, नोट करें आसान रेसिपी

क्या होता है जब रात में खाते हैं केला? फायदा या नुकसान डॉक्टर का जवाब सुन टूट जाएंगे सारे भ्रम

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!