शैतानी ताकत के गिरफ्त में 67 साल का दादा! बेटी और दामाद को इस कारण मारी गोली

Published : Dec 21, 2024, 06:52 PM IST
shoot

सार

फ्लोरिडा में एक बुजुर्ग ने गुस्से में आकर अपनी बेटी और दामाद पर गोली चला दी, जिससे दामाद की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बुजुर्ग ने खुद को भी गोली मार ली।

रिलेशनशिप डेस्क. गुस्से में इंसान पर अक्सर शैतानी ताकत हावी हो जाता है। वो सोचने-समझने की शक्ति को खो देता है। ऐसा ही कुछ 67 साल के बुजुर्ग के साथ हुआ। अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले नूएल मॉक ने अपना शैतानी गुस्सा बेटी और दामाद पर निकाल और उन्हें गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली के निशाने पर रखा। इस गोलाबारी में दामाद की मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है।

पत्नी के साथ विवाद में पति बन गया हैवान

घटना 13 दिसंबर के गल्फ काउंटी स्थित नूएल और रोंडा के घर पर शुरू हुई। नूएल की अपनी पत्नी रोंडा मॉक से तीखी बहस हुई। जिसके बाद रोंडा डर के मारे घर से बाहर भाग गई। इसके बाद गुस्से में नूएल बंदूक लेकर अपनी बेटी जेसिका जॉन्स के घर पहुंचा। स्वीटबे इलाके में स्थित उसके घर में जबरन घुस गया। फिर जेसिका और उनके पति जोशुआ पर गोलियां चला दीं।

बेटी-दामाद को मारने के बाद खुद को मारी गोली

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत वहां पहुंची। मॉक घर के बाहर हथियार लेकर बैठा था। पुलिस अधिकारी उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मॉक बात करने से मना करते हुए खुद को गोली मार ली। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा कि जोशुआ जॉन्स की मौत हो चुकी थी और जेसिका जॉन्स गंभीर रूप से घायल थीं। घटना के समय घर के ऊपर की मंजिल पर सो रहे उनके दो बच्चे इस दर्दनाक वाकये से अनजान थे।जेसिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विवाद को शांति से निपटाएं

घरेलू विवाद में कैसे एक घर तबाह हो जाता है ये वाकया उसकी बानगी है। कभी भी अगर इसतरह के विवाद होते हैं तो फिर समझदारी से काम लेना चाहिए। गुस्से को अपने ऊपर हावी बिल्कुल नहीं होने देना चाहिए। शांत रहकर हम किसी भी विवाद को सुलझा सकते हैं।

और पढ़ें:

जीवन में मच जाएंगा बंवडर, साथी के Narcissist बिहेवियर को पहचानें

16वें सावन में नेता के बेटे से इश्क, दो बार इस अदाकारा ने रचाई शादी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!