ऐश्वर्या राय के 7 अफेयर, जिसने बताया दिल टूटता और जुड़ता रहता है

Published : May 03, 2025, 06:52 AM ISTUpdated : May 03, 2025, 10:48 AM IST

Aishwarya rai love affair: अभिषेक बच्चन की दुल्हन बनने से पहले पूर्व मिस वर्ल्ड का दिल 7 लोगों के लिए धड़क चुका था। आइए जानते हैं ऐश्वर्या के लव अफेयर के बारे में जो बताते हैं कि दिल टूट कर जुड़ने के लिए बना है। 

PREV
18

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक खुशहाल लाइफ जी रहे हैं। हालांकि काफी वक्त तक यह चर्चा में था कि दोनों तलाक लेने वाले हैं और अलग-अलग घर में रह रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस खबर पर कोई मुहर नहीं लगाई। हालांकि दोनों कई पब्लिक प्लेस पर साथ नजर आकर ये बता दिया कि इनका प्यार मजबूत है।

28

हेमंत त्रिवेदी

ऐश्वर्या राय से मोहब्बत करने की लिस्ट में हेमंत त्रिवेदी का नाम भी शामिल हैं। कहा जाता है कि ऐश्वर्या ने जो गाउन पहनकर मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था उसे हेमंत ने ही तैयार किया था।

38

मार्टिन हेंडरसन

हॉलीवुड एक्टर मार्टिंन हेंडरसन के साथ भी ऐश्वर्या राय का नाम जुड़ा। वे 2004 में फिल्म "ब्राइड एंड प्रेजुडिस" में साथ नजर आए थे। हालांकि कभी ऐश्वर्या और मार्टिन ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

48

सलमान खान

सलमान और ऐश्वर्या राय के प्यार की खबर भला किसे नहीं थी। दोनों की जोड़ी हिट थी। दोनों ने लंबे वक्त तक डेट किया था। हालांकि सलमान की कुछ आदतों की वजह से ऐश्वर्या ने उन्हें छोड़ दिया। बॉलीवुड के भाई जान ऐश को लेकर काफी इनसिक्योर थे। ये बात हाल ही में सलमान के भाई सोहेल खान ने भी बताया कि वो ऐश्वर्या के साथ रिलेशनशिप को लेकर इनसिक्योर थे। वहीं, ऐश्वर्या ने भी सलमान पर मेंटल और फिजिकल हरासमेंट का आरोप लगाया था।

58

ऋतिक रोशन

ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन फिल्म 'धूम 2' में साथ नजर आए थे। इसके अलावा गुजारिश, जोधा-अकबर में इनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इस जोड़ी के अफेयर के चर्चे भी खूब हुए थे।

68

सबीर भाटिया

बिल गेट्स को अपनी कंपनी बेचने वाले सबीर का नाम भी ऐश्वर्या राय संग जुड़ा था। कई मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया था दोनों के प्यार का। कहा जाता है कि सबीर भाटिया ऐश से शादी करना चाहते थे। हालांकि प्यार की ये कहानी कभी दुनिया के सामने नहीं आई।

78

विवेक ओबरॉय

अभिषेक से शादी करने से पहले ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबरॉय से भी जुड़ा। सलमान से अलग होने के बाद ऐश विवेक के करीब आईं और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। लेकिन यहां पर प्यार मुकाम नहीं पा सका। कई बार दिल टूटने और जुड़ने के बाद फाइनली ऐश्वर्या अभिषेक की हो गईं।

88

कभी भी एक रिश्ते के चले जाने से जीवन का अंत नहीं होता है। जिंदगी आपके लिए अच्छा तय करके रखती है। इसलिए ब्रेकअप के बाद खुद को संभलने का वक्त दीजिए। क्योंकि आपके लिए भी कोई इंतजार कर रहा होगा जिसे ऊपर वाले ने सिर्फ आपके लिए बनाया है।

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories