बॉयफ्रेंड नहीं करता टॉयलेट पेपर का यूज, तो गर्लफ्रेंड ने दी ताउम्र दूर रहने की सजा

Published : Dec 18, 2023, 04:46 PM IST
breakup

सार

अमेरिका की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता इसलिए तोड़ लिया क्योंकि वो टॉयलेट पेपर इस्तेमाल नहीं करता है। 

रिलेशनशिप डेस्क. मन का नहीं मिलना...गलत आदत का होना...विचारों में मतभेद होना...रिश्ते के अंत की वजह बनती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि टॉयलेट पेपर ब्रेकअप की वजह बन सकती है। अमेरिका से प्यार के टूटने की एक अलग ही लेबल का मामला सामने आया है। जहां गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड को इसलिए छोड़ देती है क्योंकि वो टॉयलेट पेपर की जगह गीले तौलिए का इस्तेमाल करता है। वीडियो जारी करके लड़की ने खुद इस बात का जिक्र किया।

फ्लोरिडा की रहने वाली एक महिला जिसका नाम एलेक्जेंड्रा मारिया क्लारा ने वीडियो शेयर करके बताया कि उसने बॉयफ्रेंड से इसलिए रिश्ता तोड़ लिया क्योंकि वो टॉयलेट पेपर का उपयोग नहीं करता था। जब दोनों साथ में थे तब एक बार वो उसके घऱ गई। तो वहां पर बाथरूप में टॉयलेट पेपर नहीं था। जब मैंने इसके बारे में उससे पूछा तो उसने कहा कि बाद में खरीद लेगा। उसे लगा कि हो सकता है टॉयलेट पेपर खत्म हो गया है। बाद में खरीद लेगा।

टॉयलेट पेपर खरीदने से किया इंकार

कुछ दिन बाद फिर सो बॉयफ्रेंड के घर गई। बाथरूम में जाने पर टॉयलेट पेपर वहां फिर से नहीं था। इस बार वह नाराज हुई और खरीदने के लिए कहा। इसके कुछ दिन बाद वह दोनों एक दुकान पहुंचे। स्नैक लेने के बाद क्लारा ने उससे टॉयलेट पेपर खरीदने के लिए कहा तो वो भड़क गया। उसने कहा कि मुझे इसकी जरूरत नहीं है। मैंने काफी कोशिश की कि वो टॉयलेट पेपर ले लें। लेकिन वो नहीं माना। फिर मैंने पूछा कि अगर वह टॉयलेट पेपर नहीं इस्तेमाल करता है तो क्या करता है। तब उसने बताया कि वो गीला कपड़ा इसकी जगह यूज करता है।

BF ने टॉयलेट पेपर के इस्तेमाल पर उड़ा मजाक

हालांकि फिर भी एक दिन उसके घर जाने के दौरान मैंने टॉयलेट पेपर खरीद ली। लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो बॉयफ्रेंड ने टॉयलेट पेपर के इस्तेमाल को लेकर उसका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। जिसके बाद एहसास हुआ कि उसका रिश्ता खराब हो चुका है। क्लारा ने कहा कि मुझे वो बहुत गंदा लगा और मैं उसके साथ रहने को खुद को राजी नहीं कर पाई। मैं ऐसे गंदे इंसान के साथ नहीं रह सकती जो टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल ना करता हो। फिर मैंने रिश्ता खत्म करने का फैसला ले लिया।

वायरल टिकटॉक वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए, नेटिज़ेंस ने उस व्यक्ति की खराब टॉयलेटरी आदत के लिए आलोचना की। इस वीडियो को अब तक 900,000 से अधिक बार देखा गया है।

और पढ़ें:

60 की उम्र में भी Wow लगती हैं दाऊद इब्राहिम की ये एक्स गर्लफ्रेंड

सजल अली की 10 सलवार-सूट डिजाइन, साल 2024 में भी रहेगी सुपरहिट

PREV

Recommended Stories

प्याज-लहसुन ने करवा दिया 11 साल की शादी का The END, पढ़ें पूरी कहानी...
Chroming Challenge बना डेथ गेम: 13 साल बच्ची की मौत, पैरेंट्स रहें सतर्क