
रिलेशनशिप डेस्क: कहते हैं प्यार जात-पात, उम्र और सरहद नहीं देखता, बस हो जाता है और जब सच्चा प्यार होता है तो उसके लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसी कई स्टोरी अपने बड़े पर्दे पर देखी होगी। हाल ही में आई फिल्म गदर 2 के पहले पार्ट में भी क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी को दिखाया गया था। इतना ही नहीं कुछ समय पहले रियल लाइफ में भी सीमा हैदर नाम की पाकिस्तानी महिला अवैध रूप से भारत में घुस आई थी और सचिन मीना नाम के लड़के से शादी कर ली थी। इसके बाद ऐसा एक और मामला सामने आया है, जहां हाल ही में पाकिस्तानी महिला पाकिस्तान की बॉर्डर को लांघकर भारत आ गई और अपने आशिक समीर खान से शादी रचाई।
समीर की हुई जवेरिया
पाकिस्तानी महिला जवेरिया खानम और कोलकाता के रहने वाले समीर खान ने मंगलवार को शादी रचाई। जवेरिया खानम को 45 दिन का भारत का वीजा मिला है। ऐसे में जब वह अटारी वाघा बॉर्डर से भारत में इंटर हुई तो ढोल की थाप पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भारत आने पर जवेरिया खानम ने कहा कि आखिरकार उन्हें देश में 45 दिन रहने की इजाजत मिल गई। मैं बहुत खुश हूं और मुझे यहां रहने की अनुमति देने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद।
5 साल से रिलेशनशिप में है जवेरिया और समीर
बता दें कि कोलकाता के रहने वाले समीर खान और जवेरिया खानम पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में है। लेकिन दोनों का मिलना नहीं हो पा रहा था। दोनों सोशल मीडिया के जरिए ही एक दूसरे से कांटेक्ट में रहते थे। लंबे समय से दोनों वीजा के लिए अप्लाई कर रहे थे और आखिरकार भारत सरकार ने जवेरिया खानम का वीजा एक्सेप्ट कर लिया और उन्हें 45 दिन भारत में रहने की अनुमति दे दी।
सीमा और सचिन की लव स्टोरी
इससे पहले पाकिस्तानी औरत सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी भी खूब सुर्खियों में रही थी। दोनों की दोस्ती ऑनलाइन गेम के जरिए हुई थी। सीमा हैदर चार बच्चों की मां है, लेकिन सचिन मीना के प्यार में वह इतनी अंधी हो गई कि उन्होंने नेपाल बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में एंट्री की और नोएडा जाकर सचिन मीना के साथ रहने लगी। 4 जुलाई को सीमा हैदर को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। वहीं, सचिन को भी अवैध प्रवासियों को शरण देने के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया गया था, लेकिन अब दोनों एक साथ रह रहे हैं।
और पढ़ें- सर्दियों में सेक्स पावर बूस्ट कर सकते है 8 सुपर फूड
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.