डरावने चेहरे का लोगों ने मजाक बनाया, फिर जिंदगी में आई एक हसीना और बना दिया सोशल मीडिया स्टार

Published : Mar 03, 2026, 11:17 AM IST

Inspiring Story: अमित गोसे न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस टाइप 1 (NF1) नामक बीमारी से पीड़ित हैं। जिसकी वजह से उनका बाएं साइड का चेहरा पूरी तरह से खराब हो गया है। वो सालों तक खुद के चेहरे को छुपाते रहें, लेकिन पियाली ने उनकी जिंदगी बदल दी। 

PREV
17

टिक टॉक पर, इंस्टाग्राम पर वायरल हुए अमित गोसे की कहानी ये बताती है कि अगर जिंदगी में एक सही लड़की आ जाए तो वो पूरी दुनिया बदल सकती है। डरावने चेहरे वाले अमित सालों तक अपनी पहचान को छुपाते रहें, लेकिन पियाली उनकी नीरस दुनिया में कदम रखी और जीवन को गुलजार कर दिया। अमित गोसे को सोशल मीडिया स्टार बना दिया। तो चलिए सुनाते हैं, अमित गोसे की पूरी कहानी।

27

असम के सिलचर में जन्मे अमित गोसे चार-भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। जन्म के कुछ महीनों बाद ही वो न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस नाम की बीमारी के शिकार हो गए। इस कंडीशन में स्किन, ब्रेन और रीढ़ की नसों के आसपास ट्यूमर डेवलप हो जाता है। आमतौर पर कैंसरयुक्त नहीं होते, लेकिन दर्द और चेहरे-मोहरें में बदलाव का कारण बन सकते हैं। इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है।

37

अमित के पिता उस समय लंदन में काम कर रहे थे और भारत लौटने की योजना बना रहे थे, लेकिन बेटे की बीमारी का पता चलते ही उन्होंने पूरा परिवार यूके बुला लिया। अमित का बचपन लंदन में बीता, जहां उन्हें स्कूल में काफी भेदभाव और ताने सहने पड़े। अमित बताते हैं कि मेरे बहुत कम दोस्त थे। मुझे ‘अजीब चेहरे वाला लड़का’ कहकर बुलाया जाता था। कई बार ऐसी बातें सुननी पड़ती थीं जो दिल तोड़ देती थीं।

47

मुश्किलों के बीच एक चीज थी जिसने उन्हें संभाले रखा-क्रिकेट। 10-11 साल की उम्र में एक मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद अचानक लोगों की नजर बदल गई। वो बताते हैं कि इस मैच के बाद लोग मुझे अजीब चेहरे वाला लड़का नहीं बल्कि क्रिकेट खेलने वाला लड़का बोलने लगे। क्रिकेट ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया।

57

पढ़ाई पूरी कर नौकरी मिलने के बाद अमित की जिंदगी में शादी का सवाल आया। उन्होंने ब्लाइंड डेट्स से लेकर मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स तक सब कुछ आजमाया, लेकिन हर बार उनका चेहरा ही रुकावट बन गया। एक शादी में गए आंटी की बातों ने तो अमित का दिल ही तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपकी बेटी होती, तो क्या आप उसे आपके जैसे व्यक्ति से शादी करने देते? यह सुनकर अमित ने तय कर लिया कि वे कभी शादी नहीं करेंगे।

67

अमित को भारत आना-जाना पसंद था, उनकी एक बहन यहां रहती है। एक दोस्त ने उनकी बात पियाली नाम की लड़की से कराई, जो मेकअप आर्टिस्ट थी। शुरुआत में अमित थोड़ा झिझके। वीडियो कॉल के दौरान तो वो अपना चेहरा भी छुपाते नजर आएं, लेकिन पियाली ने कहा कि अगर हमें आगे बढ़ना है तो अपना पूरा चेहरा दिखाइए। अमित ने हिम्मत जुटाई और अपना चेहरा दिखा दिया। पियाली बिना किसी रिएक्शन के उन्हें स्वीकार कर लिया। हालांकि पियाली की फैमिली को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। कुछ वक्त तक दोनों के बीच दूरियां भी आ गईं, लेकिन दोनों का प्यार इतना गहरा था कि फैमिली मान गई और सिंपल तरीके से दोनों की शादी हो गई। पियाली अमित के साथ लंदन चली गई।

और पढ़ें: Viral Court Video: ‘Affair मानने वाली पत्नी को क्यों दूं 15000?’ कोर्ट में पति की दलील वायरल

77

पियाली ने अमित को अपनी कहानी दुनिया के सामने रखने के लिए प्रेरित किया। उनके कहने पर अमित ने पहला TikTok वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। इसके बाद उन्होंने आत्मविश्वास और सेल्फ-लव पर वीडियो और लेक्चर देने शुरू किए। उन्हें अमेरिका में सैकड़ों लोगों को संबोधित करने का मौका मिला। बाद में NHS के एक अधिकारी ने उन्हें इनक्लूसिविटी पर काम करने का प्रस्ताव दिय, जिसके लिए उन्होंने परीक्षा पास की। पियाली की वजह से अमित अब खुलकर लोगों से मिलते हैं।

और पढ़ें: एक दुल्हन-दो दूल्हे! 2 दोस्तों से हुआ प्यार, 37 साल की महिला ने दोनों से की शादी

Read more Photos on

Recommended Stories