
रिलेशनशिप डेस्क. फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swifts) की लोकप्रियता काफी बढ़ रही है। उनके गानें रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। भारत में भी उनकी सिंगिग के दीवाने कई हैं। जिसमें एक बंगाली दुल्हन भी शामिल हो गई। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए उसने अमेरिकी पॉप सिंगर के गाने को चुना। उसने सिंगर के गाने पर जब ठुमका लगाया तो सोशल मीडिया पर आग लग गई। लोग खूबसूरत दुल्हन की तारीफ के पुल बांधने लगें।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए atri.thestoryteller यूजर ने लिखा,'अब तक की सबसे प्यारी और पागलपन भरी दुल्हन के लिए! आगे का सफर प्यार, हंसी और खुशी से भरा हो..!!!' वीडियो में देख सकते हैं कि रेड साड़ी में बंगाली दुल्हन बहुत ही प्यारी लग रही हैं। वो पहले दूल्हे से गले लगती हैं। फिर सिंगर टेलर स्विफ्ट के गाने पर डांस करती हैं। वो बहुत ही क्यूट अंदाज में गाने के बोल को डांस के साथ दोहराती नजर आती हैं। वहीं दूल्हे राजा एक टक उन्हें निहार रहे होते हैं। जैसे ही वो डांस खत्म करती हैं लोगों की तालियां से माहौल और खूबसूरत हो जाता है।
लोग वीडियो पर बरसा रहे हैं प्यार
टेलर स्विफ्ट की लव स्टोरी पर दुल्हन का एनर्जेटिक प्रदर्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इंस्टाग्राम पर अबतक इसे 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'और यहां मुझे अजीब हो रहा है जब वे मेरे लिए हैप्पी बर्थडे गाते हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, ' अगर आप किसी गाने से अच्छी तरह कनेक्ट होते हैं तो शब्द आपकी इमोशन के साथ फिट बैठते हैं। भाषा कोई मायने नहीं रखती है। बहुत ही खूबसूरत।' वही एक ने लिखा,'मैं इस गाने की दीवानगी को समझ सकता हूं।'एक और यूजर ने कहा,'प्यारी दुल्हन, दूल्हे की लाइफ बन गई। बता दें क 2008 में रिलीज़ हुई लव स्टोरी जल्द ही टेलर स्विफ्ट के सबसे पसंदीदा गानों में से एक बन गई। अमेरिकी सिंगर अपने गाने के बोल से लोगों के एहसास से जुड़ जाती हैं।पूरी दुनिया में उनके लाखों फैंस हैं। वो जहां भी कॉन्सर्ट करने जाती हैं वो सुपर हिट हो जाती है।
और पढ़ें:
Ambani Ladies के सबसे महंगे 8 आउटफिट! जिनकी दुनियाभर में खूब हुई चर्चा
31 में लगेंगी 21 की! चुनें Divya से लाइट वेट लहंगे और मारें स्टाइल
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.